Priyanka Chopra Parineeti Chopra : क्यों परिणीति की शादी में शामिल नहीं हुईं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस की मां मधु ने किया शॉकिंग खुलासा...
Priyanka Chopra Parineeti Chopra

Priyanka Chopra Parineeti Chopra : मुंबई। परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी में परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हुई। इस पर अभिनेेत्री की मां मधु ने खुलासा किया कि वह क्यों नहीं आ सकीं।
जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर मधु का एक वीडियो कई पपराजी और फैन पेजों के सोशल मीडिया पर घूम रहा है, जहां उनसे प्रियंका की अनुपस्थिति के बारे में पूछा जा रहा है। मधु ने यह भी खुलासा किया कि दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले उपहार स्वीकार नहीं कर रहे। यह पूछे जाने पर कि प्रियंका शादी में क्यों नहीं थीं, मधु ने कहा, "वो काम कर रही है।" फिर, मधु से शादी, उपहारों और परिणीति कैसी दिखती थीं इसके बारे में सवाल किया गया, मधु ने कहा, "बहुत बढ़िया, उन्होंने सब मना कर दिया, कुछ नहीं लेना-देना, बस आशीर्वाद। परिणीति वैसे ही खुबसूरत है, वह और अच्छी लग रही थी।" परिणीति और राघव ने रविवार को राजस्थान के उदयपुर में शादी की।