Begin typing your search above and press return to search.

Priyanka Chopra Journey: नाक की सर्जरी से करियर बर्बाद... फिर मिस वर्ल्ड बनकर हॉलीवुड तक पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा! जानें प्रियंका चोपड़ा का सफर

Priyanka Chopra Success Journey: आज प्रियंका चोपड़ा का नाम न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी बड़ी शान से लिया जाता है। उन्होंने पहले मॉडलिंग में कामयाबी हासिल की और फिर एक्टिंग में खुद को साबित किया। आज वह इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं और उनके संघर्ष की कहानी भी उतनी ही प्रेरणादायक है।

Priyanka Chopra Journey: नाक की सर्जरी से करियर बर्बाद... फिर मिस वर्ल्ड बनकर हॉलीवुड तक पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा! जानें प्रियंका चोपड़ा का सफर
X
By Ragib Asim

Priyanka Chopra Success Journey: आज प्रियंका चोपड़ा का नाम न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी बड़ी शान से लिया जाता है। उन्होंने पहले मॉडलिंग में कामयाबी हासिल की और फिर एक्टिंग में खुद को साबित किया। आज वह इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं और उनके संघर्ष की कहानी भी उतनी ही प्रेरणादायक है।

नाक की सर्जरी ने बदला करियर का रास्ता

एक वक्त था जब प्रियंका को अपनी नाक की हड्डी टूटने की वजह से सर्जरी करवानी पड़ी थी। उनकी किताब अनफिनिश्ड में इस घटना का जिक्र है। सर्जरी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में यह अफवाह फैल गई कि अब उनका लुक बदल गया है। इसी वजह से दो बड़ी फिल्मों से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

डेब्यू फिल्म से भी निकाला गया

प्रियंका चोपड़ा ने शुरुआती दिनों में तीन हिंदी और एक तमिल फिल्म साइन की थीं। लेकिन नाक की सर्जरी के बाद अफवाहों के कारण उनकी डेब्यू हिंदी फिल्म भी उनसे छिन गई। यह उनके लिए बड़ा झटका था। इसके बाद उन्हें तीसरी फिल्म ‘द हीरो’ में सपोर्टिंग रोल ही मिला।

तमिल सिनेमा से मिला मौका

प्रियंका ने तमिल मूवी थमिजन में काम किया, जिससे उनके आत्मविश्वास को सहारा मिला। इसके बाद उन्हें अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ अंदाज फिल्म में लीड रोल मिला, जिसने उनका करियर संभाल लिया।

सेट पर कोरियोग्राफर ने लगाई डांट

केपटाउन में अंदाज फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान प्रियंका को डांस में बार-बार रिटेक्स देने पड़े। करीब 30 बार शूट हुआ तो कोरियोग्राफर राजू खान ने गुस्से में कहा, “शूट पर आने से पहले काम सीख कर आओ।”

शास्त्रीय नृत्य ने दी नई पहचान

इस घटना से सबक लेकर प्रियंका ने पंडित वीरू कृष्णन से क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ली। शूटिंग दोबारा शुरू हुई तो पहला ही शॉट देखकर कोरियोग्राफर ने कहा, “अब तुम परफेक्ट डांसर बन गई हो।” यही डेडिकेशन उनकी पहचान बना।

अंदाज बनी गेम चेंजर फिल्म

फिल्म अंदाज ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। प्रियंका को इस रोल के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इस फिल्म ने साबित कर दिया कि संघर्ष के बाद भी सफलता मिल सकती है।

बचपन में थी इंजीनियर बनने की ख्वाहिश

प्रियंका का सपना बचपन में एक्टिंग का नहीं बल्कि एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनने का था। उनके परिवार में कई लोग सेना और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े थे, लेकिन भाई सिद्धार्थ के कहने पर उन्होंने मिस इंडिया में हिस्सा लिया और सब कुछ बदल गया।

मिस इंडिया से मिस वर्ल्ड तक का सफर

प्रियंका के पास मॉडलिंग का कोई तजुर्बा नहीं था, फिर भी उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में टॉप 5 में जगह बनाई। मिस इंडिया यूनिवर्स बनीं लारा दत्ता और मिस इंडिया पैसिफिक बनीं दीया मिर्जा के साथ प्रियंका ने मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज पहना। फिर मिस वर्ल्ड 2000 में भी उन्होंने भारत का नाम रोशन किया।

ग्लोबल आइकॉन बनी देसी गर्ल

आज प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको, बेवॉच, सिटाडेल और हेड्स ऑफ स्टेट जैसी हॉलिवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी पहचान अब ग्लोबल स्टार के तौर पर होती है।

संघर्ष ने बनाया स्टार

प्रियंका चोपड़ा की कहानी बताती है कि मेहनत और लगन से कोई भी सपना पूरा हो सकता है। आज वह न सिर्फ एक सफल एक्ट्रेस हैं बल्कि कई लोगों के लिए एक प्रेरणा भी हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story