Begin typing your search above and press return to search.

Priyanka Chopra News: प्रियंका चोपड़ा की अब हो गई ऐसी हालत! सूजी आंखें और खून में लथपथ दिखी एक्ट्रेस, तस्वीर होने लगी वायरल...

Priyanka Chopra News: प्रियंका चोपड़ा की अब हो गई ऐसी हालत! सूजी आंखें और खून में लथपथ दिखी एक्ट्रेस, तस्वीर होने लगी वायरल...

Priyanka Chopra News: प्रियंका चोपड़ा की अब हो गई ऐसी हालत! सूजी आंखें और खून में लथपथ दिखी एक्ट्रेस, तस्वीर होने लगी वायरल...
X

Priyanka Chopra News

By Gopal Rao

Priyanka Chopra News: मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं प्रियंका चोपड़ा आज बड़ी ग्लोबल स्टर बन चुकी हैं। वह न सिर्फ अपनी कामयाबी के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनका वर्किंग स्टाइल भी फेमस है। मगर अब प्रियंका की कुछ चौंकाने वाली फोटोज सामने आई हैं, जिन्हें देखकर सभी के होश उड़ गए हैं।

दरअसल, इस बार भी प्रियंका ने ऐसा ही किया। उन्होंने फैंस को सेट पर शूटिंग के दौरान लगी चोट की फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने चेहरे की तस्वीर शेयर की, जिसमें काफी खरोंच नजर आ रही है। चेहरा देखकर ही लग रहा है कि प्रियंका को स्टंट के दौरान बुरी तरह हिट किया गया होगा। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई फोटो में प्रियंका के चेहरे पर दाहिनी ओर माथे पर खून की छींटें नजर आ रही हैं। चोट बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन निशान गंभीर है। बता दें कि 'हेड्स ऑफ स्टेट' एक्शन मूवी है। प्रियंका इसमें खतरनाक एक्शन सीन्स और स्टंट करते हुए नजर आएंगी। चोट लगी तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है, 'पता नहीं पिछले कुछ साल में मैंने अपनी कितनी चोट लगी तस्वीरें पोस्ट की होंगी।'


इंस्टेंट बॉलीवुड ने प्रियंका की ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद कई फैंस घबरा गए हैं। ऐसे में एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, यार तुम लोग तो हार्ट अटैक करवाओगे मैं तो डक गया था। दूसरे यूजर ने लिखा, गेट वेल सून प्रियंका। तीसरे यूजर ने लिखा, क्या हुआ ये सब? एक और यूजर ने कमेंट किया, चिल यार ये सिर्फ मेकअप है। किसी अन्य यूजर ने लिखा, ये तो बिल्कुल असली लग रहा है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story