Begin typing your search above and press return to search.

Priyanka Chopra: लाखों की भीड़ में रोमांटिक हुए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, किया Lip-Kiss, VIDEO वायरल...

Priyanka Chopra: लाखों की भीड़ में रोमांटिक हुए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, किया Lip-Kiss, VIDEO वायरल...
X
By NPG News

मुंबई I बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल का आयोजन हुआ था। इस फेस्टिवल को प्रियंका चोपड़ा होस्ट करती नजर आई थीं, तो जोनस ब्रदर्स ने परफॉर्म किया था। हालांकि पूरे फेस्टिवल में प्रियंका और निक की केमिस्ट्री में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में शनिवार को आयोजित हुए ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल 2022 को प्रियंका चोपड़ा होस्ट करती दिखीं। इवेंट में प्रियंका के डार्लिंग हसबैंड निक जोनस ने 'जोनस ब्रदर्स' के साथ लाइव परफॉर्मेंस दी। निक जोनस ने भी इवेंट में प्रियंका पर अपना खूब प्यार लुटाया, निक ने एक स्वीट इंट्रोडक्शन के साथ प्रियंका को स्टेज पर बुलाया, निक के हार्ट टचिंग इंट्रोडक्शन के बाद प्रियंका मुस्कुराते हुए स्टेज पर आईं और उन्होंने निक को प्यार से लिप किस किया। निक ने स्टेज पर कहा, 'और मुझे उन्हें अपनी पत्नी कहने का सम्मान है। तो कृपया प्रियंका चोपड़ा जोनस का स्वागत करें।' प्रियंका भी स्जेट पर आईं और अपने पति निक से मिलीं। उन्होंने आते ही निक को लिप किस किया, जिसके बाद लोग चिल्लाने लगा। इसके बाद निक ने प्रियंका को माइक दे दिया और चले गए। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया और निक के लिए लिखा- 'इंट्रो बेब @nickjonas के लिए धन्यवाद। देखिए वीडियो...

Next Story