Begin typing your search above and press return to search.

Priyanka Chopra Bvlgari Event: प्रियंका चोपड़ा का 'महारानी' लुक देख दंग रह गईं सबकी आंखें, इन स्टार्स से की खास मुलाकात

Priyanka Chopra Meet & Greet at Bvlgari Event: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का नाम रोशन करने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों इंडिया टूर पर हैं।

Priyanka Chopra Bvlgari Event: प्रियंका चोपड़ा का महारानी लुक देख दंग रह गईं सबकी आंखें, इन स्टार्स से की खास मुलाकात
X
By Ragib Asim

Priyanka Chopra Meet & Greet at Bvlgari Event: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का नाम रोशन करने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों इंडिया टूर पर हैं। बुधवार को उन्होंने मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) में आयोजित Bvlgari गाला नाइट में शानदार एंट्री ली। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में तमन्ना भाटिया, सामंथा रूथ प्रभु, कीर्ति सुरेश और नीता अंबानी जैसी जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। सोशल मीडिया पर प्रियंका के Meet & Greet Moments के वीडियो और तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

इन एक्ट्रेस से मिली प्रियंका

वीडियो में प्रियंका चोपड़ा मुस्कुराते हुए एक्ट्रेस स्टार्स सामंथा रूथ प्रभु और कीर्ति सुरेश से गपशप करती नजर आईं। वहीं एक अन्य वीडियो में वह तमन्ना भाटिया संग बातचीत कर रही थीं कि तभी नीता अंबानी भी वहां पहुंचीं। नीता ने दोनों के बातचीत खत्म होने का इंतजार किया और फिर प्रियंका को गले लगाया।

प्रियंका का शाही अंदाज़

प्रियंका ने इस इवेंट में व्हाइट बॉडीफिट गाउन पहन रखा था। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके गले के Serpenti Maharani Secret Necklace की हो रही है, जो बुल्गारी की हाई ज्वेलरी कलेक्शन का हिस्सा है। यह नेकलेस भारत की महान रानियों को समर्पित है। फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा– प्रियंका हर बार अपनी एंट्री से ग्लोबल लेवल का स्टाइल दिखाती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल

दो दिनों तक चली इस इवेंट में प्रियंका ने अपने स्टाइलिश अवतार से सबका दिल जीत लिया। उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम-ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। एक वीडियो में वह सामंथा और कीर्ति सुरेश संग हंसते हुए बातें करती दिखीं। दूसरे क्लिप में तमन्ना और नीता अंबानी संग उनकी गर्मजोशी साफ नजर आई।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story