Begin typing your search above and press return to search.

प्रियंका चोपड़ा ने फिर छिपाया बेटी मालती का चेहरा, ,मांसी परिणीति चोपड़ा को नन्ही परी पर आया प्यार

प्रियंका चोपड़ा ने फिर छिपाया बेटी मालती का चेहरा, ,मांसी परिणीति चोपड़ा को नन्ही परी पर आया प्यार
X
By NPG News

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, जो इसी साल मां बनीं हैं, वो अपने प्रोफेशनल फ्रंट के साथ-साथ एक मां की भूमिका को भी काफी अच्छे से निभा रही हैं। एक्ट्रेस वैसे आए दिन अपनी और नन्हीं मालती की अलग-अलग तस्वीरें साझा करती देखी जाती हैं। लेकिन इस बार उन्हें खुद बेटी के साथ खेलते हुए और क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है। प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही सुर्खियों में बनीं रहती हैं. कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी पति निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करके वो अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं. इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक पावर कपल के रूप में मशहूर हैं. इस साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी जोनास चोपड़ा का वेलकम किया था. जिसके बाद से फैंस मालती का चेहरा देखने के लिए पलके बिछाए बैठे हुए हैं.

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ समय बिताते हुए एक झलक दी, जिससे पता लग रहा है कि एक्ट्रेस ने अपना वीकेंड बेटी के साथ लॉस एंजिल्स के घर में बिताया। तस्वीरें में प्रियंका अपने स्विमिंग पूल के पास बैठी नजर आ रही हैं और बेटी को गोद में पकड़ रखा है। हालांकि, इस बार भी तस्वीर में प्रियंका ने मालती का चेहरा नहीं दिखाया। एक्ट्रेस ने पोस्ट में दो तस्वीरें साझा की हैं।

पहली तस्वीर में, प्रियंका खुद एक सेल्फी क्लिक करती नजर आ रही हैं, जिसमें उनकी गोद में मालती मैरी नजर आ रही हैं। हालांकि, वो कैमरे से दूर देखती हैं और मम्मा प्रियंका के हाथ पर अपना हाथ रखा हुआ है। पीसी ने इस दौरान सफेद शर्ट और ऑलिव ग्रीन शॉर्ट्स पहन रखी है, जबकि नन्हीं मालती ने सफेद फ्रॉक और सिर पर हेयरबैंड पहना हुआ है।

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रियंका चोपड़ा ने मालती के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है. इस फोटो में मालती अपनी मां की गोद में बैठी नजर आ रही हैं. वायरल हो रही मां बेटी की इस तस्वीर पर सेलेब्स भी खूब प्यार बरसा रहे हैं. प्रियंका और मालती दोनों ने ही व्हाइट कलर का आउटफिट कैरी किया है. हमेशा की तरह इस बार भी एक्ट्रेस ने मालती के लुक को हेडबैंड से कंप्लीट किया लुटाया

Next Story