Begin typing your search above and press return to search.

Poonam Pandey Kiss Video: ओ भाई, इस आदमी पर चढ़ा उदित नारायण का खुमार, सेल्फी के बहाने एक्ट्रेस पूनम पांडे को जबरदस्ती KISS, वीडियो वायरल...

Poonam Pandey Kiss Video: ओ भाई, इस आदमी पर चढ़ा उदित नारायण का खुमार, सेल्फी के बहाने एक्ट्रेस पूनम पांडे को जबरदस्ती KISS, वीडियो वायरल...

Poonam Pandey Kiss Video: ओ भाई, इस आदमी पर चढ़ा उदित नारायण का खुमार, सेल्फी के बहाने एक्ट्रेस पूनम पांडे को जबरदस्ती KISS, वीडियो वायरल...
X
By Gopal Rao

Poonam Pandey Kiss Video: मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण के किस वाला मामला अभी पुराना नहीं हुआ, इसी बीच एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे शुक्रवार, 21 फरवरी को एक पैप सेशन के दौरान हैरान रह गईं। उनके साथ एक अजीबोगरीब घटना हुई, जिसने उन्हें हैरान कर दिया। पूनम पांडे पैपराजी से बात कर रही थीं, तभी उनका एक फैन पीछे से आया और उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। हालांकि इसके बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला था।

दरअसल, पूनम पांडे हमेशा की तरह स्पॉट हुईं। पपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे। वीडियो बना रहे थे। रेड बॉडीकॉन ड्रेस में डेनिम जैकेट के साथ उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश बनाया था। तभी पीछे से एक आदमी आया तो वह चौंक गईं। फिर उसने सेल्फी के लिए कहा। एक्ट्रेस राजी हो गईं। शख्स ने जैसे ही फोन ऊपर किया सेल्फी के लिए, वैसे ही उसने एक्ट्रेस को किस करने की कोशिश की। तभी पूनम उसे धक्का देती हैं और दूर हट जाती हैं। इसके बाद पूनम के साथ मौजूद लोग इस शख्स को पीछे धकेलते हैं। ये सारा इंसीडेंट कैमरे में कैद हो जाता है। पूनम पांडे ने उस आदमी की ये हरकत देख उसे जोर से धक्का मारा और वहां से चली गईं। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट किया। एक यूजर ने लिखा, 'ये गलत है। मारो उस लड़के को पकड़ के।' एक ने लिखा, 'उदित नारायण की मौसी का लड़का' एक ने लिखा, 'पब्लिसिटी स्टंट।' एक ने लिखा, 'माफ करना लेकिन ये सब स्क्रिप्टेड है।' यहां देखिए वीडियो...

बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं है किसी सेलेब के साथ ऐसा हुआ हो। कई बार सेलेब्स इस तरह की फैन की हरकत का शिकार हो चुके हैं। यहां तक कि मेल एक्ट्रर्स भी इसका शिकार हो चुके हैं। साल 2023 में आदित्य रॉय कपूर 'द नाइट मैनेजर' की स्क्रीनिंग के दौरान फीमेल फैन से घिर गए। तभी एक महिला फैन उनके इतने करीब आ गई कि जबरजस्ती किस करने की कोशिश की। लेकिन जैसे-तैसे एक्टर ने फीमेल फैन को ऐसा करे से मना किया।

आपको ये भी बता दें कि, पूनम पांडे विवादों में छाई रहती हैं। पहले उन्होंने भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर टॉपलेस होने की बात कही थी और लाइमलाइट बटोर ली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी ही मौत की खबर फैलाई थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों को ये यकीन दिलाया था कि उनकी सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई है। लेकिन बाद में उन्होंने इसे जागरुकता अभियन बताया था।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story