Begin typing your search above and press return to search.

Poonam Jhawar: 'ना कजरे की धार'...गाने से रातों-रात फेमस होने वाली यह एक्ट्रेस, अब हद से ज्यादा दिखती है बोल्ड, देखकर पहचान पाना होगा मुश्किल...!

Poonam Jhawar: ना कजरे की धार...गाने से रातों-रात फेमस होने वाली यह एक्ट्रेस, अब हद से ज्यादा दिखती है बोल्ड, देखकर पहचान पाना होगा मुश्किल...!
X
By NPG News

Poonam Jhawar : मुंबई I पुरानी फिल्में और गानों की बात कुछ और ही है। लोग आज भी पुरानी फिल्मों को देखना और पुराने गानों को सुनना बड़े ही चाव से पसंद करते हैं। जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे 90 के दशक का दौर ऐसा था कि इस दौर में रिलीज हुई सारी फिल्में और गाने लोगों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है। इस दौर में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की सुपरहिट 90 के दशक की साल 1994 में आई फिल्म 'मोहरा' तो याद होगी?...गर ये फिल्म याद है, तो 'ना कजरे की धार' गाने से फेमस हुई एक्ट्रेस पूनम झावर भी याद होंगी। गाने में एक्ट्रेस पूनम झावर लीड रोल में दिखीं थीं और उनकी सादगी पर न सिर्फ एक्टर बल्कि आम जनता भी फिदा हो गए थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतने सालों बाद आज एक्ट्रेस पूनम झावर कहां हैं औऱ कैसी दिखती हैं। आइऐ जानते है...


अभिनेत्री पूनम ने अपने करियर में और कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी पहचान इसी फिल्म से की जाती रही। उनकी मां हिंदी की कवियत्री हैं। पूनम ने हिंदी फिल्मों के अलावा दक्षिण की फिल्मों में भी काम किया है। पूनम फिल्मों से ज्यादा अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहीं। अब पूनम का लुक काफी बदल गया है। पहले की तस्वीरों को देख आप उन्हें पहचानने में धोखा खा सकते हैं।

जैसा कि आप सभी को याद ही होगा 90 के दशक का एक गाना बहुत ही हिट हुआ था। यह गाना था 'ना कजरे की धार, ना मोतियों की हार…'। यह गाना उस दौर में भी लोगों को खूब पसंद आया था और आज के दौर में भी लोगों को खूब पसंद आता है। बता दे कि यह गाना सुनील शेट्टी और पूनम झावर की फिल्म 'मोहरा' का है। बता दें कि इस फिल्म में पूनम झावर का रोल बहुत ही छोटा था। लेकिन यह छोटा सा रोल ही उनके लिए आगे चलकर मील का पत्थर साबित हो गया।

साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहरा' में मुख्य किरदार में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, और रवीना टंडन थे। पूजा झावर इस फिल्म के बस 'ना कजरे की धार, ना मोतियों की हार' गाने में थी। आपको बता दें कि इस गाने में पूनम का साड़ी में सादगी भरा लुक लोगों को काफी पसंद आया था। बता दें कि इस रोमांटिक गाने में सुनील शेट्टी और पूजा झावर थे। बता दे कि जब यह गाना रिलीज हुई थी। तब सबके मन में यही सवाल दौड़ रहा था कि यह खूबसूरत लड़की कौन है?

एक्टिंग के अलावा अभिनेत्री ने प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने 'आंच' नाम की एक फिल्म बनाई। इस फिल्म में नाना पाटेकर और परेश रावल जैसे कलाकार थे। इसे अच्छी रेटिंग भी मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मूवी नहीं चल पाई। इसी फिल्म में पूनम ने एक गाना गाकर ये साबित किया कि वो सिंगर भी हैं।

इसके अलावा उन्होंने अपना एल्बम भी निकाला। 2012 में फिल्म 'ओह माय गॉड' में वो साध्वी की भूमिका में दिखी थीं। 'मोहरा' से करियर की शुरुआत करने वाली पूनम अब काफी ग्लैमरस हो गई हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम पर वो एक से बढ़कर एक बोल्ड तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं।

Next Story