Begin typing your search above and press return to search.

पुलिस से भाग रही हैं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह?, घर के बाहर चिपकाया नोटिस...जानें क्या है मामला

पुलिस से भाग रही हैं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह?, घर के बाहर चिपकाया नोटिस...जानें क्या है मामला
X
By NPG News

मुंबई I भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अक्षरा के पटना स्थित आवास पर कोर्ट में हाजिर होने के लिए पुलिस ने गुरुवार को इश्तेहार चस्पा किया है। और अब पटना पुलिस ने अक्षरा को फरार घोषित कर दिया है। जी हां, अक्षरा सिंह के घर के बाहर फरार वाले पोस्टर लगाए गए हैं। लेकिन इसकी वजह क्या है? आइए आपको पूरा मामला समझाते हैं।


जानकारी के मुताबिक, एक बार फिर अक्षरा सिंह का नाम विवादों से जुड़ गया है। खबर है कि पटना में अक्षरा सिंह के घर के बाहर फरारी के पोस्टर लगाये जा रहे हैं। ये मामला आज का नहीं, बल्कि अप्रैल 2021 का है। 2021 अप्रैल में अक्षरा सिंह बाहुबली मुन्ना शुक्ला की डांस पार्टी में शामिल हुई थीं। डांस पार्टी में कई नियमों का उल्लघंन किया गया था। इसके अलावा फायरिंग भी हुई थी। बाहुबली मुन्ना शुक्ला के यहां हुई डांस पार्टी को लेकर दर्ज की गई FIR में अक्षरा सिंह भी अभियुक्त थीं। FIR दर्ज होने के बाद से वो लगातार फरार थीं। वहीं अब दो महीने पहले मामले में पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी करवाया था, जिसके बाद अब फरारी का इश्तेहार निकाला गया है। बताया जा रहा है कि लालगंज थाने की पुलिस ने अक्षरा के पटना के घर पर फरारी का इश्तेहार चिपका दिया है। फरारी के इश्तेहार में अक्षरा के फरार होने का जिक्र है। बता दें कि अक्षरा सिंह ने बाहुबली मुन्ना शुक्ला की इस पार्टी में डांस परफॉर्मेंस दी थी, जो अभिनेत्री को भारी पड़ गई। इस डांस परफॉर्मेंस के बाद ही अक्षरा कानूनी पचड़े में फंस गईं। कुछ समय पहले जौनपुर के 'बदलापुर महोत्सव' में अक्षरा सिंह पर पत्थर फेंके गए थे। इस कार्यक्रम में लोगों ने खूब बवाल किया था।

Next Story