Begin typing your search above and press return to search.

छुट्टियों में घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग?... भारत की ये जगह रहेंगी बेस्ट, 10,000 रुपये तक के बजट में इन जगहों की कर सकते हैं ट्रिप...

छुट्टियों में घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग?... भारत की ये जगह रहेंगी बेस्ट, 10,000 रुपये तक के बजट में इन जगहों की कर सकते हैं ट्रिप...
X
By NPG News

नईदिल्ली 27 अक्टूबर 2021. नवंबर का महीना शुरु होने को है, गर्मियां खत्म हो रही हैं तो सर्दी ने अपनी दस्तक दे दी है। इस समय जहां हल्की सर्दी होती है तो वहीं हर तरफ हरियाली के साथ पेड़ की डालियों पर रंग-बिरंगे फूल-कलियां भी नजर आती है। इस समय न तो ज्यादा गर्मी होती है और न ही ज्यादा सर्दी ऐसे में नबंवर का महीना बहुत ही सुहाना होता है। दिवाली का त्योहार भी आने वाला है. इसी वजह से अब बहुत से लोग छुट्टियों में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी अभी कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं और आपका बजट 10 हजार रुपये तक का है. तो, आइए जानते हैं कि 10,000 रुपये के बजट में आप कहाँ घूमने जा सकते हैं.

लैंस्डाउन

लैंस्डाउन हिमालय की गोद की स्थित एक खूबसूरत हिल टाउन है. यह उत्तराखंड में स्थित है. ब्रिटिश कलोनियल युग से यहां भारतीय सेना की गड़वाल राइफल रेजिमेंट स्थित है. यहां हिमालय की सुदंरता को देखने के लिए कई व्यू प्वॉइंट्स हैं, जिनमें टिप इन टॉप और स्नो व्यू शामिल हैं. ब्रिटिश युग के सेंट जेम्स और सेंट मैरी चर्च भी हैं. यहां संतोषी माता औक कालेश्वर महादेव के मंदिर भी देख सकते हैं. भुल्ला लेक और लवर लेन में बर्ड वेचिंग भी की जा सकती है. आर्मी म्यूजियम भी आकर्षण की जगह है. यात्रा डॉट कॉम पर लैंस्डाउन का पैकेज केवल 4,999 रुपये से शुरू है. यह पैकेज 3 दिन और 2 रातों के लिए है.

ऋषिकेश और मसूरी

मसूरी उत्तराखंड में स्थित है, जहां आपको हिमालय का बेहतरीन नजारा मिलेगा. यहां लाल टिब्बा पर चढ़ाई कर सकते हैं, जो यहां की सबसे ऊंची जगह है. इसके अलावा आप कैम्पटी फॉल्स के साथ कई एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं. कंपनी गार्ड्न्स, हन हिल, लेक मिस्त्री, ज्वाला देवी मंदिर, जवाहर एक्वेरियम, झारी पानी भी मसूरी में आकर्षण की जगहें हैं. वहीं, ऋषिकेश को दुनिया की योगा की राजधानी कहा जाता है. यहां गंगा की सुंदरता के साथ राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं. यात्रा डॉट कॉम पर वर्तमान में ऋषिकेश और मसूरी का पैकेज 5,000 रुपये से शुरू है. यह पैकेज 3 रातों और 4 दिनों के लिए है.

गोवा

यात्रा डॉट कॉम पर गोवा का पैकेज 7,500 रुपये से शुरू है. यह पैकेज 4 दिन और 3 रात का है. गोवा पूरी दुनिया के पर्यटकों के लिए आकर्षण की जगह है. यह अरब सागर के किनारे है, इसलिए समंदर का खूबसूरत नजारा मिलता है. यहां कई वर्ल्ड हैरिटेज साइट्स हैं, चर्च और कोंवेन्ट भी हैं. शहर की नाइटलाइफ भी बेहतरीन है, जो दुनिया में छठें नंबर पर आती है. इसके अलावा नेवल एविएशन म्यूजियम, फोर्ट Aguada और वैक्स म्यूजियम भी देखने लायक जगहें हैं.

नैनीताल

नैनीताल हिमालय की गोद में स्थित है. यह उत्तराखंड के कमाऊ क्षेत्र में आता है. यह नैनीताल लेक के आसपास है, जो बोटिंग के लिए लोकप्रिय जगह है. यहां देखने के लिए नैना देवी हिंदू मंदिर भी है. केबल कार से बर्फ देखने के लिए भी जा सकते हैं. मेक माई ट्रिप पर नैनीताल का पैकेज 7,370 रुपये से शुरू है. यह पैकेज दो रात और तीन दिन के लिए है.

अलमोड़ा के साथ रानीखेत- बिनसर

मेक माई ट्रिप पर अलमोड़ा के साथ रानीखेत- बिनसर का पैकेज 8,920 रुपये में उपलब्ध है. यह पैकेज दो रात और तीन दिनों के लिए है. अल्मोड़ा उत्तराखंड में स्थित है. यह हिमालय की रेंज में आता है. यहां से आप खूबसूरत नजारे देख सकते हैं. अल्मोड़ा में कई मंदिर देखने के लिए हैं. इनमें कसर देवी, नंदा देवी, डोली दाना, जाखनदेवी, रघुनाथ मंदिर, जगेश्वर आदि हैं.

सुंदरवन, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के दक्षिण में बसा हुआ सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र प्राकृतिक नजारों के हिसाब से खूबसूरत जगह है यहां पर सुंदरवन नेशनलपार्क अपने टाइगर्स के लिए जाना जाता है। इस जगह को बंगाल का गौरव माना जाता है अगर आपको घूमने का शौक है और एक रोमांचक ट्रिप पर जाना चाहते हैं या रोमांचक जगहों पर जाने के शौकिन हैं तो आपके एक बार यहां पर जरुर आना चाहिए। यहां पर आपको प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही रोमांच भरी जंगल सफारी, रिजॉर्ट सभी कुछ है, तो यहां पर आकर आप कम समय में शानदार छुट्टियां मना सकते हैं।

केरल, वायनाड

अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो केरल में आपके लिए बहुत सारी पर्यटन की जगह हैं। केरल के वायनाड में आपको खूबसूरत गुफाओं से लेकर, प्राकृतिक झरनें, मनोरम पहाड़ियां सभी कुछ देखने को मिलेगा। यहां को नजारे आपके मन को खुश कर देने वाले हैं। इसी के साथ आप यहां पर वाइल्ड लाइफ का मजा भी ले सकते हैं। वायनाड के उत्तरी इलाके में बना झरना यहां की बेहतरीन प्राकृतिक जगहों में से एक है। यहां पर आना आपके लिए एक अच्छा एक्सपीरियंस साबित हो सकता है।

Next Story