PHOTO&VIDEO: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मनाई 'रोमांटिक' होली... रंग और गुब्बारों के साथ की ढेर सारी मस्ती... देखें

मुंबई 19 मार्च 2022 I बॉलीवुड सेलेब्स होली खूब धूमधाम से मनाते हैं. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हर साल होली मनाते हैं. मुंबई हो या एलए प्रियंका चोपड़ा हर त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाती हैं. प्रियंका और निक ने इस साल होली पार्टी रखी थी. जिसमें उनके दोस्त और फैमिली के लोग शामिल हुए थे. प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी होली पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. वह गुलाल, गुब्बारे और पिचकारी से खेलते हुए नजर आ रहे हैं. प्रियंका निक के साथ ढेर सारी मस्ती करते नजर आ रही हैं. प्रियंका और निक दोनों ने होली की मस्ती की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं. जिसमें दोनों एक-दूसरे को रंग लगाते हुए, गुब्बारे फेकते हुए और पानी डालते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो और तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने होली पर ढेर सारी मस्ती की है.
दोनों ने एक दूसरे को किस करते हुए भी अपनी एक फोटो शेयर की है। एक तस्वीर में जहां निक जोनस हाथों में गुलाल लेकर किसी को रंग लगाने की तैयारी में नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी फोटो में प्रियंका चोपड़ा गुलाल लेकर एन्जॉय करती दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उनकी फिल्म वक्त का गाना लिखा, 'Do me a favor.. let's play holi.' हालांकि इसके आगे प्रियंका ने लिखा- सॉरी... मुझे खेलनी ही पड़ी। प्रियंका चोपड़ा ने कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा- उस वक्त में जब पूरी दुनिया डरा हुआ महसूस कर रही है, तब थोड़ी सी मौज मस्ती कर पाना वाकई खुदा की नेमत है। हैप्पी होली सभी को। हमारी फैमिली और सभी दोस्तों का शुक्रिया जिन्होंने ऐसे होली खेली जैसे देसी लोग खेलते हैं। आप सभी की बहुत आभारी हूं। प्रियंका निक की इन तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया गया है। बता दें कि निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ वो सभी भारतीय त्यौहार सेलिब्रेट करते हैं जिनका भारत में बहुत ज्यादा महत्व है। इससे पहले उन्हें प्रियंका चोपड़ा के साथ दिवाली सेलिब्रेट करते भी देखा जा चुका है। बात करें इन ताजा तस्वीरों और वीडियोज की जिनमें निक जोनस होली मनाते नजर आ रहे हैं तो बता दें कि उन्होंने खुद भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।
- प्रियंका चोपड़ा निक जोनस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मनाई 'रोमांटिक' होली प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में जमकर खेली होली प्रियंका ने होली में निक जोनस को किया किश प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ हुई रोमांटिक Priyanka Chopra Nick Jonas Priyanka Chopra and Nick Jonas Priyanka Chopra and Nick Jonas celebrated 'romantic' Holi Priyanka Chopra played Holi fiercely abroad Priyanka kissed Nick Jonas in Holi Priyanka Chopra with husband Nick Jonas Hui romantic