Begin typing your search above and press return to search.

PHOTOS: शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं ये अभिनेत्रियां, जल्दबाजी में की शादी... नाम सुन चौका जायेगे आप

PHOTOS: शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं ये अभिनेत्रियां, जल्दबाजी में की शादी... नाम सुन चौका जायेगे आप
X
By NPG News

मुंबई 16 फरवरी 2022 I बॉलीवुड एक्ट्रेस की जिंदगी भी काफी बिंदास होती है। वो अपने करियर के लिए कब क्या निर्णय ले ले इसके बारें में कुछ नहीं कहा जा सकता है। पहले कभी समय था कि एक्ट्रेस अपने करियर की वजह से अपनी शादी का भी खुलासा करने से परहेज करती थीं, लेकिन समय बदला और एक्ट्रेसेस अपनी शादी से लेकर अपनी प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात करने लगीं।लेकिन बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनो में ही ऐसी अभिनेत्रियां है जिन्होंने प्रेगनेंट होने के बाद शादी की और आज एक खुशाल शादीशुदा जिंदगी जी रही है और उनमें से कुछ अलग भी हो चुकी है। लेकिन कई बार ऐसा होता है की वो अभिनेत्रियां लाइमलाइट में नहीं आती, लेकिन आज हम आपको बताने वाले है उन 12 अभिनेत्रियों के बारे में को शादी से पहले प्रेगनेंट हो गई थी।


1 श्रीदेवी:- स्वर्गीय दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी भी बोनी कपूर से शादी करने से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। हालांकि श्रीदेवी ने यह खबर मीडिया से कभी नहीं छिपाई और खुद इस बात का खुलासा किया था। श्रीदेवी उस दौरान गर्भवती थीं जब बोनी कपूर का अपनी पहली पत्नी से तलाक भी नहीं हुआ था। बाद में दोनों ने 1996 में शादी कर ली और कुछ महीनों बाद श्रीदेवी की पहली बेटी ने जन्म लिया।


2 महिमा चौधरी:- महिमा चौधरी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके प्यार, ब्वॉयफ्रेंड बनाने से लेकर रिश्ता टूटने तक सारी खबरें मीडिया में हवा की तरह फैल जाती हैं। लेकिन अचानक 2006 में हुई उनकी शादी ने दर्शकों को चौका दिया था। इतना ही नहीं शादी के कुछ ही महीनों बाद उनकी बेटी का जन्म हो गया था। जिससे यह साफ हो गया था कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं।


3 अमृता अरोड़ा:- मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन अमृता अरोड़ा की शादी की खबर ने सभी को चौंका दिया था। क्योंकि अमृता अरोड़ा के अफेयर की खबर कभी सामने आई ही नहीं थी। बाद में ये खबरें फैलना शुरू हुई की अमृता शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं। शादी के कुछ ही महीनों बाद अमृता अरोड़ा नें अपने बड़े बेटे को जन्म दिया। अमृता अरोड़ा ने बिजनेसमैन शकील लड़क से शादी की है।


4 कोंकणा सेन शर्मा:- यह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। कोंकणा सेन शर्मा ने अभिनेता रणवीर शौरी से शादी की थी। शूटिंग के दौरान इन दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। अपनी शादी से पहले कोंकणा सेन शर्मा प्रेग्नेंट हो गई थीं। कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी ने साल 2010 में शादी की और छह महीने बाद कोंकणा ने बेटे हारून को जन्म दिया। हालांकि अब कोंकणा सेन शर्मा, रणवीर शौरी से अलग हो गई हैं।


5 सारिका हासन:- सारिका अभिनेता कमल हासन की दूसरी पत्नी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सारिका तब गर्भवती हो गई थी जब कमल हासन ने अपनी पत्नी को तालाक भी नहीं दिया था लेकिन दोनों फिर भी एक साथ रहते थे। जिसके बाद उनकी पहली बेटी श्रुति हासन का जन्म हुआ था। इसके बाद भी दोनों ने काफी समय के बाद शादी की और शादी के बाद सारिका की दूसरी बेटी अनुष्का हासन का जन्म हुआ।


6 वीना मलिक:- वीना मलिक भी शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं। वीना मलिक ने 25 दिसंबर 2013 को दुबई के रहने वाले बिजनेसमैन, असद बशीर खान से शादी की थी। और सितंबर 2014 में उन्होंने अपने बड़े बेटे अबराम को जन्म दिया। सुर्खियों में ये बात भी सामने आ रही थी की ये बेटा वीना के एक्स ब्वॉयफ्रेंड का है और असद इसके पिता नहीं हैं। हालांकि वीना ने इसके बारे में कभी अपनी चुप्पी नही तोड़ी।


7 नीना गुप्ता:- नीना गुप्ता और क्रिकेटर विवियन रिचड्र्स के अफेयर के चर्चों ने बहुत ही तेजी से रफ्तार पकड़ी थी। और फिर नीना की प्रेग्नेंसी की खबर ने सबके होश उड़ा दिए। साल 1989 में नीना ने अपनी पहली बेटी को मसाबा में जन्म दिया और सिंगल मदर बन कर संभाला।


8 सेलिना जेटली:- जानशीन फिल्म से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली सेलिना जेटली ने जुलाई 2011 में अपने ब्वॉयफ्रेंड पीटर हॉग से शादी की थी। और मार्च 2012 में अपने जुड़वा बच्चों विराट और विंस्टन को जन्म दिया। ऐसा कहा जाता हैं कि सेलिना भी शादी से पहले प्रेग्नेंट थी जिसकी वजह से उन्होंने शादी की और उसके बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।


9 जेसिका अल्बा:- जेसिका अल्बा एक हॉलीवुड अभिनेत्री है और उन्होंने हॉलीवुड फिल्म निर्माता कैश वॉरेन से मई 2009 में शादी की। शादी के एक महीने बाद ही जून में बच्चा होने की खबर सामने आई।


10 नेहा धूपिया:- नेहा धूपिया बॉलीवुड की हसीन एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। नेहा ने अपने लॉगटाइम बॉयफ्रेंड अंगद बेदी से 10 मई साल 2018 को गुपचुप दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी रचाई थी। नेहा धूपिया के मशहूर शो 'नो फिल्टर नेहा' में खुद अंगद बेदी ने कबूला था कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी। उन्होंने ये भी कहा था कि ये बात जब घरवालों को पता चली को खूब डांट भी पड़ी।


11 गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स:- अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड और मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने 18 जुलाई को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया था। अर्जुन ने बेटे का नाम अरिक रामपाल रखा गया। इस कपल ने भी अभी शादी नहीं किया है लेकिन अपने पैरेंटहुड को इंज्वॉय करते हुए फोटो शेय़र करते रहते हैं।


12 एमी जैक्सन:- फिल्म सिंह इज ब्लिंग की एक्ट्रेस एमी जैक्सन इसी साल 23 सितंबर को मां बनी हैं। उन्होंने अपने मंगेतर जॉर्ज पानायियोटौ के बेटे को जन्म दिया है। एमी जैक्सन अपनी अक्सर अपनी बेबी बंप की तस्वीरें शेयर सोशल मीडिया पर सुर्खियां लूटती रही हैं।

Next Story