Begin typing your search above and press return to search.

PHOTO-शिक्षिका बनी मिसेज वर्ल्ड: खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को देती हैं टक्कर, पति है नेवी में अफसर... जानिए कौन हैं सरगम कौशल

PHOTO-शिक्षिका बनी मिसेज वर्ल्ड: खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को देती हैं टक्कर, पति है नेवी में अफसर... जानिए कौन हैं सरगम कौशल
X
By NPG News

NPG न्यूज़। मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जम्मू की रहने वाली सरगम कौशल ने अपने नाम किया है। ये इवेंट लास वेगास, यूनाइटेड स्टेट में आयोजित हुआ था।


इस प्रतियोगिता में दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था। 21 साल के बाद भारतीय महिला ने इस खिताब को अपने नाम किया है।


फाइनल राउंड के लिए तैयार सरगम बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने गुलाबी रंग के फ्रंट हाई स्लिट गाउन को पहना था।

मिसेज इंडिया पेजेंट के ऑर्गनाइजर्स ने इंस्टाग्राम पर खबर शेयर करते हुए कहा, 'लंबा इंतजार खत्म हुआ, 21 साल बाद हमारे पास ताज वापस आया है!' जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम कौशल ने भी एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह खिताब जीतकर कितनी खुश हैं।


मिसेज कौशल के इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, उनके पास इंग्लिश लिट्रेचर में ग्रेजुएशन की डिग्री है। वह पहले एक टीचर के रूप में काम कर चुकी हैं और उन्होंने यह भी शेयर किया है कि उनके पति भारतीय नौसेना के लिए काम करते हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत एक्साइटेड हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।'


जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम एक टीचर भी हैं। उन्होंने नेवी के एक ऑफिसर से 2018 में शादी की है। सरगम ने अपनी कामयाबी का क्रेडिट अपने पिता और पति को दिया है। बता दें कि सरगम से पहले 2001 में डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने ये खिताब जीता था। इस पुरस्कार की जूरी पैनल में अभिनेत्री सोहा अली खान, विवेक ओबरॉय और मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल थे।


सरगम ने इस मोमेंट का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब 'मिसेज वर्ल्ड' का नाम अनाउंस होता है, तो अपना नाम सुनकर सरगम शॉक रह जाती हैं। खिताब लेते वक्त उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लश पिंक कलर का लॉन्ग गाउव पहना हुआ था। इस के साथ उन्होंने न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।

Next Story