Begin typing your search above and press return to search.

Pedro Henrique Death: इस मशहूर सिंगर की हुई मौत: लाइव परफॉर्म के दौरान अचानक स्टेज पर गिर पड़ा, और फिर...

Pedro Henrique Death: इस मशहूर सिंगर की हुई मौत: लाइव परफॉर्म के दौरान अचानक स्टेज पर गिर पड़ा, और फिर...
X
By Gopal Rao

Pedro Henrique Death: मुंबई। सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्स के कई सारे वीडियो आते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो कि चर्चाओं में आ जाते हैं। ऐसे में हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो ब्राज़ीलियाई सिंगर पेड्रो हेनरिक की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान का है। ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, 30 साल के पेड्रो बुधवार को ब्राजील के एक धार्मिक इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे। गाना गाते और ऑडियंस से इंटरैक्ट करते हुए उन्हें अपनी परफॉरमेंस एन्जॉय करते देखा गया। इसके बाद वो अचानक से जमीन पर गिर गए और बेहोश हो गए। वीडियो में आप पेड्रो हेनरिक को स्टेज के किनारे पर खड़े होकर गाना गाते देख सकते हैं। वो ऑडियंस के साथ मस्ती करते भी दिख रहे हैं। पेड्रो Vai Ser Tão Lindo नाम का गाना गा रहे थे। व्हाइट पैंट-सूट पहने वो अपनी बाहें फैलाए खड़े थे। ऑडियंस में खड़े फैंस भी उनके सुर में सुर मिलाने की कोशिश कर रहे थे। एक लंबा नोट लेने के बाद वो थोड़ा रुके, उनका बैलेंस बिगड़ा और वो स्टेज पर गिरकर बेहोश हो गए। पेड्रो हेनरिक के साथ खड़ा गिटारिस्ट उन्हें देखता ही रह गया। नीचें देखिए वीडियो...

बताया जा रहा है कि स्टेज पर परफॉर्म करने जाने से पहले उन्होंने अपने दोस्त को कहा था कि वो बहुत थके हुए हैं। हेनरिक के रिकॉर्ड लेबल Todah Music ने रेडियो 93 से बातचीत में कहा कि सिंगर को काफी खतरनाक हार्ट अटैक आया था जिसके चलते उनकी जान गई। रिकॉर्ड लेबल ने सिंगर को एक अच्छा और खुशमिजाज इंसान भी बताया जो सभी का दोस्त था। 30 साल के पेड्रो हेनरिक अपनी मौत के बाद पीछे बीवी Suilan Barreto और अपनी बेटी Zoe को छोड़ गए हैं। सिंगर की बेटी का जन्म 19 अक्टूबर को हुआ था। पेड्रो हेनरिक ने तीन साल की उम्र में सिंगिंग शुरू की थी। 2015 में यूट्यूब पर कई वीडियो शेयर करने के बाद उनका प्रोफेशनल करियर शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने एक लोकल बैंड में हिस्सा लिया था। 2019 तक बैंड के साथ रहने के बाद हेनरिक ने सोलो करियर की शुरुआत की। गुरुवार को वो अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया प्रोजेक्ट रिलीज करने वाले थे।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story