Begin typing your search above and press return to search.

PBKS vs DC IPL 2024: पंजाब को दिल्ली कैपिटल्स ने 175 रनों का दिया लक्ष्य, अभिषेक पोरेल ने 10 गेंद पर 32 रन ठोके...

PBKS vs DC IPL 2024: पंजाब को दिल्ली कैपिटल्स ने 175 रनों का दिया लक्ष्य, अभिषेक पोरेल ने 10 गेंद पर 32 रन ठोके...

PBKS vs DC IPL 2024: पंजाब को दिल्ली कैपिटल्स ने 175 रनों का दिया लक्ष्य, अभिषेक पोरेल ने 10 गेंद पर 32 रन ठोके...
X
By Gopal Rao

PBKS vs DC IPL 2024: चंडीगढ़। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने अभिषेक पोरेल के आखिरी ओवर में बनाए 25 रन की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए हैं।

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने दमदार शुरुआत की। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हुई। मार्श 12 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। डेविड वॉर्नर ने 21 गेंद में 29 रन बनाए। शाई होप ने 25 में 33 रन का योगदान दिया। ऋषभ पंत ने 13 गेंद में 18 रन की पारी खेली। रिकी भुई ने तीन रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स (5) बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। अक्षर पटेल ने 13 गेंद में 21 रन पर रन आउट हुए। अभिषेक पोरेल ने 10 गेंद में 32 रन बनाए। अर्शदीप और हर्षल ने 2-2 विकेट लिए।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story