Begin typing your search above and press return to search.

Pawan Singh Bhojpuri Gaana: पवन सिंह का भोजपुरी गाना 'ढिबरी में रहुए ना तेल' ने मचाया तहलका

Pawan Singh Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सिनेमा में रोमांस की बात हो और पावर स्टार पवन सिंह का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। पवन सिंह के रोमांटिक गाने हमेशा अलग कलेवर और फ्लेवर के होते हैं।

X
By Ragib Asim

Pawan Singh Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सिनेमा में रोमांस की बात हो और पावर स्टार पवन सिंह का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। पवन सिंह के रोमांटिक गाने हमेशा अलग कलेवर और फ्लेवर के होते हैं। उनकी फिल्मों में बेडरूम रोमांस को खूब तरजीह दी जाती है, और इसी वजह से वह सबसे जुदा नजर आते हैं। अब साल 2019 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'क्रैक फाइटर' का ब्लॉकबस्टर गाना 'ढिबरी में रहुए ना तेल' को ही देख लीजिए। खूबसूरत निधि झा के साथ पवन सिंह के इस गाने ने पांच साल बाद भी तहलका मचा रखा है। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 150 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में बनी 'क्रैक फाइटर' का बजट 3.2 करोड़ रुपये था, जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का यह गाना 'ढिबरी में रहुए ना तेल' बेडरूम सीन से शुरू होता है, जहां लाल साड़ी में लिपटी निधि झा अपने सईया जी से शिकायत कर रही हैं कि रात को उनका रोमांस क्यों नहीं हो रहा है। इस पर पवन सिंह मजेदार जवाब देते हैं कि ढिबरी में तेल नहीं होने के कारण ऐसा हुआ है।


पवन सिंह और इंदु सोनाली की आवाज में जादू

इस भोजपुरी गाने को पवन सिंह ने खुद गाया है, और उनका साथ दिया है इंदु सोनाली ने। गीत के बोल जाहिद अख्तर ने लिखे हैं और इसके म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा हैं। 'वेब म्यूजिक' चैनल पर इस गाने को 151 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं, जबकि इसे 3 लाख 70 हजार से अधिक लाइक्स और करीब 13 हजार कॉमेंट्स मिल चुके हैं।

गाने की लोकप्रियता और फैंस की प्रतिक्रिया

'ढिबरी में रहुए ना तेल' गाने ने रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई है। फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और इसके रोमांटिक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। पवन सिंह और निधि झा की जबरदस्त केमिस्ट्री ने इस गाने को और भी खास बना दिया है। अगर आपने अब तक यह गाना नहीं देखा है, तो जरूर देखें और पवन सिंह के अनूठे अंदाज का मजा लें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story