Begin typing your search above and press return to search.

Pawan Singh Bhojpuri Gaana: पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना 'पियर फिराक वाली' हुआ वायरल

Pawan Singh Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह अपने रोमांस और दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका गाना 'पियर फिराक वाली' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

X
By Ragib Asim

Pawan Singh Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह अपने रोमांस और दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका गाना 'पियर फिराक वाली' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। पवन सिंह की तुनकमिजाजी और अनुपमा यादव के साथ उनकी खट्टी-मीठी नोंकझोंक इस गाने को और भी खास बनाती है।

शादी में धूम मचाने वाला गाना

'पियर फिराक वाली' को रिलीज हुए एक साल हो चुका है, लेकिन पवन सिंह के फैंस का प्यार इस गाने पर अब भी बरकरार है। फैंस का कहना है कि यह गाना शादी में खूब बजता है और लोग इसे बार-बार सुनना पसंद करते हैं। पवन सिंह और अनुपमा यादव की आवाज में सजे इस गाने का म्यूजिक और लिरिक्स दोनों ही बेहतरीन हैं।


गाने में पवन सिंह एक दोस्त की शादी में बाराती बनकर जाते हैं। वहां उनकी नजर 'पियर फिराक वाली' पर पड़ती है और उन्हें पहली नजर का प्यार हो जाता है। पवन सिंह उसकी खूबसूरती में खो जाते हैं और उसे मनाते हुए अपने प्यार का इजहार कर देते हैं। पहले तो 'पियर फिराक वाली' नखरे दिखाती है, लेकिन बाद में पवन सिंह के साथ ही नाचने-झूमने लगती है।

म्यूजिक और लिरिक्स

इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। पवन सिंह और अनुपमा यादव की शानदार आवाज में सजा यह गाना फैंस को खूब भा रहा है। 'पियर फिराक वाली' गाने को एक बार सुनेंगे तो बार-बार सुनने का मन करेगा। पवन सिंह और अनुपमा यादव की केमिस्ट्री और गाने की मिठास इसे और भी खास बनाती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story