Begin typing your search above and press return to search.

Pawan Singh Attack: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर लाइव शो के दौरान हमला, यहां लगी चोट!

Pawan Singh Attack: भोजपुरी स्टार गायक पवन सिंह के फैंस के लिए दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही हैं। सिंगर पर अज्ञात युवक ने पत्थर फेंक मारा, जिससे वो घायल हो गए। गनीमत रही कि सिंगर को ज्यादा चोट नहीं लगी लेकिन उनके कान पर चोट आई है।

Pawan Singh Attack: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर लाइव शो के दौरान हमला, यहां लगी चोट!
X
By NPG News

Pawan Singh Attack: भोजपुरी स्टार गायक पवन सिंह के फैंस के लिए दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही हैं। सिंगर पर अज्ञात युवक ने पत्थर फेंक मारा, जिससे वो घायल हो गए। गनीमत रही कि सिंगर को ज्यादा चोट नहीं लगी लेकिन उनके कान पर चोट आई है। बताया जा रहा है कि पत्थर लगने के बाद सिंगर स्टेज पर से ही भड़क गए। हालांकि पुलिस ने मामला संभालते हुए भीड़ को काबू किया और सिंगर को भी सुरक्षित तरीके से निकाला। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

भोजपुरी स्टार गायक पवन सिंह को बलिया के एक कार्यक्रम में देखा गया। जहां एक गाने की फरमाइश पर बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि सिंगर से जाति विशेष का कोई गाना गाने की फरमाइश की गई थी लेकिन सिंगर ने गाना गाने से इनकार कर दिया और गुस्साए शख्स ने भीड़ से ही सिंगर को पत्थर दे मारा। पत्थर सीधा जाकर सिंगर के गाल और कान पर जाकर लगा। पत्थर लगने के बाद भगदड़ मच गई और हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा दिया।बताया ये भी जा रहा है कि जिस दौरान सिंगर पर स्टेज पर हमला हुआ तो वहां मौजूद बाउंसर भी मौके से भाग खड़े हुए।

पत्थर लगने के बाद पवन सिंह ने खुद पत्थर को उठाया और माइक लेकर पूछा कि ये कौन महानुभाव है,जिसने ये हरकत की है। लाखों की संख्या में हमारे भाई-बहन जो हमसे प्यार करते हैं, वो आए हैं..ऐसे में ये कोई दुश्मन ही हो सकता है। बता दें कि इससे पहले भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह पर भी हमले की खबर आई थी।अक्षरा जौनपुर के बदलापुर महोत्सव में पहुंची थी जहां उन्हें लाइव परफॉर्म करना था।अक्षरा के साथ हर-हर शम्भू' फेम अभिलिप्सा पांडा भी मौजूद थी। स्टेज पर एक्ट्रेस जान मारे लंहगा ई लखनऊआ गाना गा रही थी। तभी अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और प्रशासन भीड़ को काबू नहीं कर पाया। देखते ही देखते बवाल तेज हो गया और गुस्साए लोगों ने स्टेज पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

Next Story