Begin typing your search above and press return to search.

पवन सिंह और काजल राघवानी की दिखी कमेस्ट्री, पावर स्टार ने खुलेआम एक्ट्रेस को गले लगाया और....वीडियो देखें

Pawan Singh Latest News : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह फिर चर्चा में हैं। इस स्टेज पर उन्होंने एक्ट्रेस काजल राघवानी को गले लगाया है। उन्हें गुलाब का फूल दिया।

पवन सिंह और काजल राघवानी की दिखी कमेस्ट्री, पावर स्टार ने खुलेआम एक्ट्रेस को गले लगाया और....वीडियो देखें
X
By Ranjan Kumar

Pawan Singh And Kajal Raghwani : भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह फिर सुर्खियों में हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में फिल्म डकैत के टाइल सॉन्ग की लॉन्चिंग के दौरान स्टेज पर एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ उनकी कमेस्ट्री दिखी। भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव से ब्रेकअप के बाद काजल राघवानी पवन सिंह के करीब आई हैं। काजल राघवानी और पवन सिंह ने स्टेज पर जमकर डांस किया। पवन सिंह ने काजल राघवानी को गले भी लगाया। पावर स्टार ने काजल राघवानी के लिए अपना लोकप्रिय गाना संवार न गोर बाड़ू हो गाया।

पवन सिंह ने इशारों में हरियाणी एक्ट्रेस अंजलि राघव पर तंज करते हुए कहा कि हमलोग एक्टर हैं। हंसते, हंसाते हैं। इसको मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। काजल राघवानी ने पवन सिंह का गाल टच किया। इस पर पवन सिंह कहा कि अब मैं भी लाइव आऊंगा।

अपने नए गाने की दी लाइव परफॉर्मेंस

बता दें, पवन सिंह का यह गाना उनकी फिल्म डकैत: एक प्रेम कथा का हिस्सा है। उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस देते हुए अपना नया गाना टच बडी भी गाया। इस पर फैंस झूम उठे। इस कार्यक्रम में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता अदिवि शेष भी मौजूद रहे। स्टेज पर पवन सिंह ने काजल राघवानी का हाथ पकड़कर दर्शकों का अभिवादन किया। उनके साथ डांस भी किया।

क्या है काजल राघवानी और खेसारी यादव के बीच विवाद?

भोजपुरी में खेसारी और काजल राघवानी की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब इंटरटेन किया है। मगर, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले काजल ने इंटरव्यू में खुलासा कर दिया था कि खेसारी ने उनसे शादी का वादा किया था और बाद में मुकर गए। खेसारी का तर्क था कि काजल के कॅरियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले वही थे। दरअसल, इंटरव्यू में काजल से पूछा गया था कि आपने खेसारी लाल से ये क्यों नहीं कहा कि आप मुझसे ऐसी बातें करते हैं, लेकिन मंच पर जाने पर आप पत्नी और बच्चों की तारीफ करते हैं। इस पर काजल ने कहा था कि वो अब अपनी पत्नी की तारीफ करने लगे हैं। पहले नहीं करते थे। काजल के मुताबिक खेसारी ये सब कहकर दूसरे एक्टर को टारगेट करना चाहते थे। उसको नीचा दिखाना चाहते थे। पहले नहीं करते थे।

पवन सिंह और खेसारी के बीच का विवाद क्या?

भोजपुरी के स्टार पवन सिंह और खेसारी के बीच बयानबाजी होती रहती है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ सार्वजनिक मंच पर बोलते दिखे हैं। 5 जनवरी को पवन सिंह का जन्मदिन था। उनका बर्थडे केक काटते वीडियो वायरल हुआ था। इस पर खेसारी ने खूब चुटकी ली थी। उन्होंने स्टेज पर पवन सिंह की मिमिक्री भी की थी। उसका वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में खेसारी स्टेज पर कह रहे थे कि कुछ लोग इतना पी लेते हैं कि हिलने लगते हैं।

Next Story