Begin typing your search above and press return to search.

Pathaan Trailer Release: विवादों के बीच पठान का ट्रेलर रिलीज, क्या आपने देखा...

Pathaan Trailer Release: विवादों के बीच पठान का ट्रेलर रिलीज, क्या आपने देखा...
X
By NPG News

मुंबई। विवादों के बीच फिल्म 'पठान' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे फैंस काफी पसंद कर रहे है। टीजर में शाहरुख खान ने कहा था कि मौसम बदलने वाला है। 'पठान' में सलमान खान का कैमियो भी है तो वो बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। लेकिन 'पठान' के ट्रेलर में सलमान की कहीं भी झलक नहीं मिली है।

पठान के ट्रेलर की शुरुआत जॉन अब्राहम से होती है। शुरुआत में पता चलता है कि जॉन एक आतंकी हैं, जो कि भारत पर एक बड़े अटैक की प्लानिंग कर रहे हैं। उनको रोकने के लिए पठान की जरूरत पड़ती है। इसी के बाद शाहरुख खान की धांसू एंट्री होती है। इस फिल्म में शाहरुख खान के एक सोल्जर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं उनका साथ देने के लिए दीपिका पादुकोण भी मौजूद हैं।

इस फ़िल्म में शाहरुख खान एक सोल्जर बने हैं। वे आतंकी ग्रुप के हमले से देश को बचाएंगे। जॉन अब्राहम भारत पर अटैक करने की प्लानिंग करते हैं। फ़िल्म में देखेंगे कि अपने देश को आतंकी हमले से बचाने के लिए शाहरुख अपने वनवास को छोड़ एक्शन मोड में आ जाते हैं और इस लड़ाई में पठान को दीपिका पादुकोण का साथ मिलता है। ट्रेलर फुल एक्शन से भरपूर है। वहीं, शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम के बीच एक्शन देखने को मिला है। देखें नीचे ट्रेलर...


Next Story