Begin typing your search above and press return to search.

पठान का जश्न में क्यों रो पड़ीं दीपिका पादुकोण?, जानें ऐसा क्या बोले शाहरुख खान...देखिए वीडियो...

पठान का जश्न में क्यों रो पड़ीं दीपिका पादुकोण?, जानें ऐसा क्या बोले शाहरुख खान...देखिए वीडियो...
X
By NPG News

मुंबई I इन दिनों शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' को लेकर चारों तरफ चर्चाएं हो रही हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. वहीं, इस जबरदस्त सफलता के दौरान 'पठान' की टीम ने फैंस को शुक्रिया कहने के लिए एक प्रेस इवेंट आयोजित की, जिसमें फिल्म के तीनों स्टार्स भी शामिल हुए. इस इवेंट के दौरान दीपिका इमोशनल होती नजर आई. बातचीत करते हुए दीपिका ने मीडिया को बताया कि कैमरों के सामने आखिर क्यों आंसू झलक पड़े.

दरअसल, शाहरुख के इस स्पीच के बीच दीपिका इमोशनल हो गईं। जब शाहरुख ने उनकी तुलना अमर से करने के बाद बताया कि हम सबमें कोई भेदभाव नहीं है तो दीपिका को आंसू पोंछते देखा गया। इस इवेंट के दौरान शाहरुख ने दीपिका और जॉन को किस किया साथ ही अपना आइकॉनिक स्टेप भी करके दिखाया। तीनों ऐक्टर्स ने स्टेज पर झूमे जो पठान गाने पर डांस भी किया। देखिए वीडियो...

शाहरुख खान, दीपिका और जॉन 5 दिन में पठान के 500 करोड़ पूरे होने पर मीडिया से मिले। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन लोगों का मकसद सिर्फ लोगों को एंटरटेन करना है और मन में कभी धर्म को लेकर भेदभाव नहीं करते। शाहरुख बोले. हम एक-दूसरे को प्यार करते हैं। हम एक-दूसरे के साथ मजाक करते हैं। फन और एंटरटेनमेंट उसी तबके तक छोड़ देना चाहिए। हम सब एक हैं। दीपिका के साथ सिस्टरहुड नहीं है लेकिन हमारे बीच ब्रदरहुड है। सिर्फ सिंपल तरीके से कहना चाहते हैं, ये हम लोग स्टेज के पीछे भी कह रहे थे। ये दीपिका पादुकोण हैं। ये अमर हैं। मैं शाहरुख खान हूं, मैं अकबर हूं। ये जॉन हैं, ये एंथनी हैं। और इसी से सिनेमा बनता है। अमर, अकबर, एंथनी। कोई भेदभाव नहीं है। हमारे मन में किसी के लिए, किसी कल्चर के लिए कुछ भी ऐसा नहीं है। शाहरुख आगे बोलते हैं, हम आपको प्यार करते हैं, इसलिए फिल्म बनाते हैं। हम आपको प्यार करते हैं क्योंकि आप हमें प्यार करते हैं। हम भूखे हैं प्रेम के। शाहरुख ने यह भी कहा कि 100 करोड़, 200 करोड़, 500 करोड़, 1000 करोड़ कितने भी करोड़ हो जाएं, वो जरूरी नहीं है। फिल्म देखने के बाद लोग जो प्रेम देते हैं वो जरूरी है। शाहरुख ने कहा, आप जब फिल्म देखकर खुश होते हैं तो उससे बड़ा कोई भी ईनाम और कोई भी परिणाम नहीं है। शाहरुख ने कहा कि वे लोग अपने कल्चर की स्टोरीज, इस खूबसूरत भारत देश की कहानियां नई जनरेशन को उन्हीं की भाषा में सुनाना चाहते हैं।

Next Story