Begin typing your search above and press return to search.

Parineeti-Raghav Chadha Engagement: परिणीति-राघव चड्ढा की सगाई, आज एक-दूजे के बनेंगे हमसफर, जोरों-शोरों, ढोल-नगाड़े से इंगेजमेंट की हुई तैयारियां...

Parineeti-Raghav Chadha Engagement: परिणीति-राघव चड्ढा की सगाई, आज एक-दूजे के बनेंगे हमसफर, जोरों-शोरों, ढोल-नगाड़े से इंगेजमेंट की हुई तैयारियां...
X
By Gopal Rao

Parineeti-Raghav Chadha Engagement: नई दिल्ली। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता-सांसद राघव चड्ढा की सगाई में अब चंद घंटे ही बचे हैं। आज 13 मई शनिवार के दिन दोनों सगाई करके एक दूजे को अपना हमसफर बनाने वाले हैं। कपल की सगाई की तैयारियां जोरों-शोरों पर हो चुकी हैं। ढोल-नगाड़े भी मेहमानों के स्वागत के लिए रेडी हैं।


लंबे समय से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के अफेयर की सुर्खियां बनी हुईं हैं। अब आखिर दोनों की इंगेजमेंट होने वाली है। रिंग सेरेमनी के लिए परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं हालांकि प्रियंका के पति निक जोनस नहीं आ रहे हैं।

इस बीच इन दोनों की सगाई को लेकर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि- परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई को लेकर मैं काफी खुश और एक्साइटेड हूं, हमारा आशीर्वाद हमेशा इन दोनों के साथ रहेगा।


इस तरह से सगाई से पहले मधु चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को बेस्ट विशेस भी दे दी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सगाई में ये दोनों एक दूसरे के मैचिंग की आउटफिट पहनेंगे। जहां राघव अपने मामा, फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन किए गए मिनिमलिस्ट अचकन में नजर आएंगे, वहीं परिणीति मनीष मल्होत्रा के लहंगे में दिखाई देंगी।

परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई का फंक्शन शाम 5 बजे से शुरू होने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि सगाई सेरेमनी की शुरुआत सुखमनी पाठ से होगी। इसके बाद अरदास होगा। अरदास के बाद रात में रिंग सेरेमनी और फिर डिनर सर्व किया जाएगा। परिणीति और राघव के इस समारोह में परिवार और क्लोज फ्रेंड्स को मिलाकर 150 लोग शामिल होने वाले हैं।


Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story