Begin typing your search above and press return to search.

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा से पैपराजी ने पूछा लिया ऐसा सवाल, शर्म से लाल हुई एक्ट्रेस...बोलीं...

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा से पैपराजी ने पूछा लिया ऐसा सवाल, शर्म से लाल हुई एक्ट्रेस...बोलीं...
X
By Gopal Rao

Parineeti Chopra : मुंबई I बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से 13 मई को दिल्ली में सगाई की थी। इस एंगेजमेंट में तमाम राजनेता और बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। लंदन से प्रियंका चोपड़ा भी कजिन की सगाई के लिए दिल्ली पहुंची थी। अब एक्ट्रेस परिणीति मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान पैपराजी ने शादी को लेकर परिणीति से सवाल किया। वह जानना चाहते हैं कि आखिर वह कब और कहां शादी करने वाले हैं। ऐसे में परिणीति ने शादी की डेट को लेकर पपाराजी से हंसी मजाक की। आइए दिखाते हैं एक्ट्रेस ने आखिर वीडियो में क्या कहा...

दरअसल, जब पपाराजी ने परिणीति चोपड़ा से पूछा, 'आप शादी कब कर रही हैं?' इस पर वह चुप रहीं और गाड़ी की ओर बढ़ने लगीं। दोबारा पैप ने शादी को लेकर सवाल किया, 'अरे परी जी, प्लीज शादी की डेट बताइए न। ऐसे मत छुपाइए।' तो इस बार परी ने मुस्कुराते हुए चुप्पी तोड़ी और कहा, 'ईशा को पूछिए। उन्हें मालूम है'। बस ये कहकर परिणीति वहां से चली गईं। नीचे देखिए वीडियो...

क्या राजस्थान में होगी परिणीति चोपड़ा की शादी?... परिणीति चोपड़ा ने हाल में ही दिल्ली में हुई सगाई की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की थीं। जहां वह इमोशनल होती भी दिखीं। उन्होंने बताया कि ये पल उनके लिए बहुत खास था, जिसे देखने के बाद वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक उठे। मालूम हो, राघव चड्ढा और परिणीति हाल में ही राजस्थान पहुंचे थे। बताया गया कि वह डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। वह भी प्रियंका की तरह उदयपुर में शादी कर सकते हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story