Begin typing your search above and press return to search.

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: फाइनली ये हो रहा...परिणीति बनेंगी राघव चड्ढा की दुल्हन, AAP सांसद के बाद एक्टर और सिंगर ने दी बधाई...बोले-मैंने भी दे दी...

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: फाइनली ये हो रहा...परिणीति बनेंगी राघव चड्ढा की दुल्हन, AAP सांसद के बाद एक्टर और सिंगर ने दी बधाई...बोले-मैंने भी दे दी...
X
By NPG News

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: मुंबई I बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। आजकल दोनों अक्सर एयरपोर्ट पर तो कभी रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किए जा रहे हैं। जिसके बाद इनकी शादी की खबरें भी सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि बहुत जल्द ही परिणीति और राघव शादी के बंधन में बंध जा रहे है। इस बीच मंगलवार को आम आदमी पार्टी के ही अन्य सांसद संजीव अरोड़ा ने राघव और परिणीति चोपड़ा को बधाई भी दिए। वहीं अब परिणीति को हार्डी संधू ने भी बधाई दी है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

सिंगर-एक्टर हार्डी संधू ने दी बधाई:- पंजाबी सिंगर-एक्टर हार्डी संधू ने एक इंटरव्यू में कहा- मैं बहुत खुश हूं कि ये आखिरकार हो रहा है। मैं परिणीति को गुड लक विश करता हूं। मालूम हो, हार्डी संधू और परिणीति ने 2022 में रिलीज हुई स्पाई थ्रिलर 'कोड नेम- तिरंगा' में काम किया था। हार्डी ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वे और परिणीति शादी के बारे में बात किया करते थे। इंटरव्यू में बातचीत में एक्टर ने कहा- परिणीति मुझसे कहती थीं- मैं तभी शादी करूंगी जब मुझे लगेगा मैंने अपना मिस्टर राइट ढूंढ़ लिया है। हार्डी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में परिणीति चोपड़ा से बात की है। वे कहते हैं- हां, मैंने उन्हें फोन किया और बधाई दी।

आम आदमी पार्टी के सांसद ने दी बधाई:- परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के रिलेशनशिप की खबरें तब सामने आईं जब उन्हें साथ में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। दोनों को बार-बार लंच और डिनर डेट पर देखे जाने के बाद फैंस के बीच उनके रिलेशन की चर्चाओं ने जोर पकड़ा। इन अटकलों को AAP सांसद संजीव अरोड़ा के ट्वीट ने और हवा दी। संजीव ने परिणीति और राघव चड्ढा की फोटो शेयर कर दोनों को बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा था- मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं आशा करता हूं कि दोनों का साथ प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं!...

Next Story