Begin typing your search above and press return to search.

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: परिणीति-राघव चड्ढा की हो गई सगाई, पहली तस्वीरें आई सामने...एक-दूजे के बाहों में डूबे कपल...

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: परिणीति-राघव चड्ढा की हो गई सगाई, पहली तस्वीरें आई सामने...एक-दूजे के बाहों में डूबे कपल...
X
By Gopal Rao

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement : मुंबई I बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा ने आखिरकार शनिवार (13 मई) को सगाई कर ली। अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से प्यारी तस्वीरें भी शेयर की हैं। फोटोज में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है।

दिल्‍ली के कपूरथला हाउस में शाम 8 बजे सगाई समारोह है। यह इंडिया गेट के निकट है। इस समारोह में सिनेमा और राजनीति की दुनिया से करीब 100 मेहमान श‍िरकत करने वाले हैं। लंदन से परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी शनिवार को दिल्‍ली पहुंच चुकी हैं। करण जौहर और मनीष मल्‍होत्रा भी दिल्‍ली पहुंचने वाले हैं। परिणीति और राघव की डेटिंग की खबरें बीते कुछ महीनों से लगातार चल रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की, लेकिन उन्‍हें लगातार कभी लंच तो कभी साथ में डिनर करते हुए देखा गया। इसके अलावा दोनों आईपीएल मैच भी साथ में एंजॉय करते हुए नजर आए थे। परिणीति अपने हमदम राघव चंड्ढा के साथ 9 मई को ही दिल्‍ली पहुंच चुकी हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story