Begin typing your search above and press return to search.

Parineeti Chopra : परिणीति चोपड़ा के साथ क्या हुआ ऐसा!! सगाई के 1 माह बाद उखड़ा अवतार में दिखीं एक्ट्रेस...पैपराजी पर भी जमकर भड़की...

Parineeti Chopra : परिणीति चोपड़ा के साथ क्या हुआ ऐसा!! सगाई के 1 माह बाद उखड़ा अवतार में दिखीं एक्ट्रेस...पैपराजी पर भी जमकर भड़की...
X
By Gopal Rao

Parineeti Chopra : मुंबई I बॉलीवुड की एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और नेता राघव चड्ढा इन दिनों शादी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। फैंस कपल के शादी का इंतजार कर रहे हैं, उनके डेटिंग की अफवाहें फैलने के बाद लव बर्ड्स ने अटकलों पर विराम लगा दिया था और आधिकारिक तौर पर 13 मई को सगाई कर ली थी। लेकिन अब परिणीति चोपड़ा का कुछ उखड़ा-उखड़ा अवतार देखने को मिल रहा है। हाल में परिणीाति चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक्ट्रेस कुछ परेशान और जल्दबाजी में नजर आ रही हैं।

दरअसल, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। परिणीति वीडियो में रेड कलर का सलवार-सूट पहने तेजी से चलती हुईं नजर आ रही हैं। फिर परिणीति और उनकी टीम पैपराजी को रुकने के लिए कहते दिख रहे हैं। परिणीति खुद भी बस-बस कहकर रोकती हैं। लेकिन पैपराजी के नहीं रुकने पर परिणीति चलते-चलते रुक जाती हैं और पैप्स की तरफ पीठ करके खड़ी हो जाती हैं। जबतक पैपराजी उनके रास्ते से नहीं हट जाते एक्ट्रेस यूं ही खड़े रहती हैं। देखें ये वीडियो...

आपको ये भी बता दे कि, परिणीति चोपड़ा का बीती रात के इवेंट से ही एक अन्य वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स बार-बार परिणीति से शादी को लेकर सवाल पूछता है। शख्स कहता है कि क्या आप हमें शादी में बुलाएंगी ना? परिणीति पहले तो इग्नोर करती हैं, फिर मुश्किल से हंसते हुए कहती हैं- अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है...! परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला में नजर आने वाली हैं।


Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story