Begin typing your search above and press return to search.

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा पहुंचे महाकाल के दरबार, शादी से पहले पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद...

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा पहुंचे महाकाल के दरबार, शादी से पहले पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद...
X
By Gopal Rao

उज्जैन। बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आज उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों परंपरागत वस्त्रों में ही रहें। दोनों ने महाकाल मंदिर समिति के नियमों का पालन कर नंदी हाल से ही बाबा के दर्शन किए।

आपके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा कि इस वर्ष 13 में 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई हुई है। सगाई के बाद दोनों कपल मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं।

कुछ दिनों पूरे दोनों गोल्डन टेंपल पंजाब भी पहुंचे थे और वहां दर्शन किए थे। इसके अलावा 26 दिसंबर 2022 को भी दोनों बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए थे। आज शनिवार को फिर दोनों बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे।


यहां सावन मास के चलते गर्भगृह में प्रवेश के लिए महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति ने रोक लगा कर रखी है। नंदी हाल से ही इस वक्त भक्त बाबा के दर्शन लाभ ले सकते हैं। परिणीति चोपड़ा व राघव चड्ढा ने भी मंदिर प्रबंधन के नियमों का पालन करते हुए नंदीहाल से ही बाबा के दर्शन किए।


परिणीति व राघव ने नंदी हाल से ही भगवान का पूजन कर चांदी द्वार पर माथा टेक बाबा महाकाल के आशीर्वाद लिए। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने दोनों को पूजन करवाया।

दोनों ने नदी हाल में बैठ महाकाल का विशेष पूजन व दर्शन कर श्री सूक्त का पाठ किया। इस दौरान परिणीति चोपड़ा भारतीय परिधान पिंक साड़ी में नजर आई, तो वहीं राघव चड्ढा ने पीली धोती के ऊपर लाल चुनरी कंधे पर डाल रखा था।

भक्ति में लीन परिणीति पूरी तरह से पॉलिटिकल परिवार की बहु लग रही थी। बता दे दोनों की शादी इसी साल 25 सितंबर को तय हुई है। हालांकि दिल्ली में होगी या पंजाब में जगह तय नहीं है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story