Begin typing your search above and press return to search.

Parineeti and Raghav Chadha Wedding : परिणीति और राघव चड्ढा की शुरू हुई शादी की तैयारी, वेडिंग का छापा इनविटेशन कार्ड...

Parineeti and Raghav Chadha Wedding : परिणीति और राघव चड्ढा की शुरू हुई शादी की तैयारी, वेडिंग का छापा इनविटेशन कार्ड...
X
By Gopal Rao

Parineeti and Raghav Chadha Wedding : नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा का रिसेप्शन इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों इस महीने लेक सिटी उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कार्ड आइवरी और गोल्डन कलर से सजा हुआ है। इस पर लिखा है, "हमारे परम आदरणीय स्वर्गीय पीएन चड्ढा जी के आशीर्वाद से। विमला चड्ढा, उषा और एचएस सचदेवा, अलका और सुनील चड्ढा आपको 30 सितंबर 2023 को 'ताज' चंडीगढ़ में अपने बेटे राघव और परिणीति रीना और पवन चोपड़ा की बेटी के रिसेप्शन लंच के लिए आमंत्रित करते हैं।


सूत्रों के मुताबिक शादी की रस्में 23-24 सितंबर को होटल लीला पैलेस और उदयविलास में होंगी। इस दौरान राजनीति और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां उदयपुर आएंगी। सूत्रों की मानें तो मेहंदी, हल्दी और संगीत कार्यक्रम 23 सितंबर से शुरू होंगे। साथ ही चर्चा है कि शादी के बाद गुरुग्राम में रिसेप्शन भी रखा जाएगा। इस कार्यक्रम में परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस सहित कई फिल्मी हस्तियों और दिल्ली और अन्य राज्यों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story