Begin typing your search above and press return to search.

Pankaj Dheer Dies: नहीं रहे 'महाभारत' के कर्ण पंकज धीर, 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सामने आई मौत की वजह

Pankaj Dheer Dies: टीवी के इतिहास की सबसे मशहूर सीरीज महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का आज निधन हो गया।

Pankaj Dheer Dies: नहीं रहे महाभारत के कर्ण पंकज धीर, 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सामने आई मौत की वजह
X
By Ragib Asim

Pankaj Dheer Dies: टीवी के इतिहास की सबसे मशहूर सीरीज महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का आज निधन हो गया। यह दुखद खबर उनके साथी कलाकार और महाभारत के अर्जुन फिरोज खान ने इंस्टाग्राम पर दी। पंकज धीर का ऐसे गुजर जाना फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

सुबह 11:30 बजे ली अंतिम सांस
पंकज धीर ने बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 की सुबह 11:30 बजे आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। लम्बी बीमारी से लड़ाई के बाद आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ महीने पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद सर्जरी करनी पड़ी थी। हालाँकि पंकज के बेटे निकीतन धीर ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
फिरोज खान हुए भावुक
फिरोज खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हां, यह सच है कि अब वे हमारे बीच नहीं रहे। मैंने एक बेहद करीबी दोस्त खो दिया है। वह न सिर्फ शानदार अभिनेता थे बल्कि अच्छे इंसान भी थे। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंकज धीर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा मेरे दोस्त का जाना बहुत बड़ा नुकसान है, मैं अभी भी सदमे में हूं।
पंकज धीर का प्रोफाइल
नाम: पंकज धीर
प्रसिद्ध किरदार: कर्ण (महाभारत, 1988)
जन्म: 9 मार्च 1959, दिल्ली
निधन: 15 अक्टूबर 2025, मुंबई
बीमारी: कैंसर
परिवार: पत्नी अनीता धीर, पुत्र निकितन धीर
अंतिम संस्कार: शाम 4:30 बजे, विले पार्ले (पश्चिम), मुंबई
इंडस्ट्री में शोक की लहर
पंकज धीर के निधन की खबर फैलते ही फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। अब कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
CINTAA ने दी आधिकारिक पुष्टि
CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए लिखा गहरे दुख के साथ हम सूचित करते हैं कि हमारे ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और CINTAA के पूर्व महासचिव पंकज धीर जी का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे विले पार्ले (पश्चिम) मुंबई में किया जाएगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story