Begin typing your search above and press return to search.

'Pandya Store' Fame Actress Srishti Maheshwari: मुबारक हो! 'पंड्या स्टोर' की ये एक्ट्रेस बनीं मां, VIDEO शेयर कर दिखाई बेटी की एक झलक...

Pandya Store Fame Actress Srishti Maheshwari: मुबारक हो! पंड्या स्टोर की ये एक्ट्रेस बनीं मां, VIDEO शेयर कर दिखाई बेटी की एक झलक...
X
By Gopal Rao

'Pandya Store' Fame Actress Srishti Maheshwari : मुंबई I टीवी शो 'पांड्या स्टोर' में नेगेटिव किरदार निभाकर पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस सृष्टि माहेश्वरी मां बन गईं। 5 जून को उनके घर-आंगने में किलकारियां गूंजी। उन्होंने साल 2022 में टेक इंजीनियर करण वैद्द ये शादी की थी और अब बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

दरअसल, पंड्या स्टोर की अनीता यानी सृष्टि माहेश्वरी ने हाल ही में ई-टाइम्स से बात कर अपने मां बबने के एक्सपीरियंस को भी शेयर की है। सृष्टि ने बताया, उनकी डिलीवरी नॉर्मल थी और जब उन्होंने पहली बार अपनी बच्ची को देखा तो उनकी आंखों से आंसू छलक आए थे। एक्ट्रेस ने बताया उनके मन में कई विचार थे। सृष्टि ने कहा, जब वह प्रेग्नेंट थीं तब से लेकर अब उसे गोद में लेने तक उनकी पूरी दुनिया बदल गई है। एक्ट्रेस ने बताया हैप्पीनेस के इस बंडल को पाकर वह बहुत खुश हैं।

बता दे कि, एक्ट्रेस सृष्टि माहेश्वरी ने 19 जून 2022 को बैंगलोर के एक टेक इंजीनियर करण वैद्य से जयपुर में रॉयल अंदाज के साथ सात फेरे लिए थे। फिर एक्ट्रेस सृष्टि माहेश्वरी ने शादी के करीब 6 महीने बाद अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो सृष्टि माहेश्वरी ने पंड्या स्टोर सीरियल में नेगेटिव किरदार प्ले किया था। इसके अलावा सृष्टि बिग मैजिक बिग फैम, शादी तेरी बजाएंगे हम बैंड, दिव्य दृष्टि, राब्ता, थपकी प्यार की जैसे कई सीरियल्स में अपनी अदाकारी का दम दिखा चुकी हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story