पान मसाला अक्षय कुमार: तंबाकू उत्पादों से जुड़े पर ट्रोल हुए एक्टर, मांगी माफी... फीस को लेकर कही बड़ी बात... देखें

मुंबई 21 अप्रैल 2022 I बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने घोषणा की है कि वो अब तंबाकू से जुड़े ब्रांड विमल इलाइची के लिए विज्ञापन नहीं करेंगे। अपने फैंस से कड़ी आलोचनाओं का सामना करने के बाद उन्होंने एक ट्वीट के जरिए लोगों से माफी भी मांगी है। आगे और जानिए
अक्षय कुमार ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए इस विज्ञापन से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं. उन्होंने ऐलान किया कि वे अब तंबाकू ब्रांड (विमल) के ब्रांड एंबेसडर नहीं रहेंगे. अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने इस फैसले के बारे में बताया है.खिलाड़ी कुमार ने इंस्टा पोस्ट में लिखा- मुझे माफ कर दें. ''मैंने फैसला किया है कि मैं विज्ञापन के लिए मिली फीस को अच्छे कार्य के लिए काम में लाऊंगा. ब्रांड चाहे तो इस एड को ऑनएयर करना जारी रख सकता है जब तक कि इसके कॉन्ट्रैक्ट की लीगल अवधि पूरी नहीं हो जाती. लेकिन मैं वादा करता हूं भविष्य में पूरी समझदारी के साथ विकल्पों को चुनूंगा. बदले में मैं हमेशा आपके प्यार और दुआओं को मांगता रहूंगा.''
Tags
- अक्षय कुमार
- पान मसाला अक्षय कुमार
- तंबाकू उत्पादों से जुड़े पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार
- तंबाकू उत्पादों विज्ञापन करने पर अक्षय ने मांगी माफी
- तंबाकू उत्पादों की फीस को लेकर कही अक्षय ने कहीं बड़ी बात
- अक्षय कुमार ने गुटखा विज्ञापन पर मांगी माफी
- Akshay Kumar
- Pan Masala Akshay Kumar trolled for tobacco products
- Akshay apologized for advertising tobacco products
- Akshay said a big deal about tobacco products fees
- Akshay Kumar apologized for gutkha advertisement
-
Home
-
Menu

