Palak Tiwari Video: मॉडर्न प्रिंसेस बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, कयामत ड्रेस में लूटी महफिल, देखिए
Palak Tiwari Video: मॉडर्न प्रिंसेस बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, कयामत ड्रेस में लूटी महफिल, देखिए

Palak Tiwari Video: मुंबई। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। पलक अपनी मां की तरह ही इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने में जुटी हैं। वो दिन ब दिन बेहद ही स्टाइलिश होती जा रही हैं। अब एक बार फिर पलक ने अपने कयामत लुक से कहर ढाते नजर आई है।
दरअसल, हाल ही में पलक तिवारी का वैरायटी इंडिया के लॉन्च इवेंट से एक वीडियो सामने आया, जिसमें पलक की स्टाइलिश फैशन सेंस देख सितारों सहित उनके चाहने वाले भी पलक की खूबसूरती के दीवाने हो गए है। पलक ने इस लॉन्च इवेंट के दौरान ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस बेहद ही हाॅट नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने अपने बालों को ओपन कर स्टाइल दिया है। इस दौरान पलक कैमरे के सामने अलग-अलग स्टाइल में पोज भी देती नजर आ रही हैं। पलक की इन तस्वीरों को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। नीचे देखिए फोटो और वीडियो...
बता दें कि, पलक तिवारी की इस लुक का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स उनके लुक पर जमकर कमेंट भी कर रहे है.
