Begin typing your search above and press return to search.

Oscar Award 2023: डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स का दुनिया में बजा डंका, जानें इसकी पूरी कहानी

Oscar Award 2023: द एलिफेंट व्हिसपरर्स, 41 मिनट की लघु डॉक्यूमेंट्री है, जो कि निर्देशक कार्तिकी गोंसाल्विस की पहली डॉक्यूमेंट्री है। आपको बता दें कार्तिकी वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हैं। इस डॉक्यूमेंट्री के बारे में तारीफ करते हुए गुनीत ने कहा, "फिल्म में एक सीन है जहां जंगल की बात होती है।

Oscar Award 2023: डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स का दुनिया में बजा डंका, जानें इसकी पूरी कहानी
X
By NPG News

Oscar Award 2023: ऑस्कर की रेस में इस बार आख़िरकार भारत की जीत हो ही गई। भारतीय फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को तो ऑस्कर अवॉर्ड मिला ही। साथ ही साथ "बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट" फिल्म की कैटेगरी में "द एलिफेंट व्हिसपरर्स" को भी 95वां ऑस्कर अवार्ड मिला है। किसी भी देश के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिलना बेहद गर्व की बात होती है। इस बार हमें एक नहीं बल्कि दो कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। जिस डाक्यूमेंट्री फिल्म को अवॉर्ड मिला है उसे कार्तिकी गोंसाल्विस ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा मशहूर निर्माता गुनीत मोंगा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। आपको बता दें आज जब गुनीत मोंगा की फिल्म को अवॉर्ड मिला तो पूरी टीम की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा और उस जीत के जश्न में पूरी टीम शामिल दिखी। गुनीत मोंगा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ख़ुशी जाहिर करते हुए भारत की तारीफ भी की। यहां हम आपको द एलिफेंट व्हिसपरर्स फिल्म की कहानी के बारे में बताने वाले हैं।

द एलिफेंट व्हिसपरर्स तमिल भाषा में बनी डॉक्यूमेंट्री है। इस डॉक्यूमेंट्री को साल 2022 के दिसंबर में रिलीज़ किया गया था। इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि कैसे एक अनाथ हाथी को, एक कपल बचाता है। और उसकी देखभाल करता है। डॉक्यूमेंट्री में बोम्मन और बेली नाम के कपल की कहानी को दिखाया गया है। ये दोनों ही लोग हाथियों की सेवा और उनकी देखभाल में कई पीढ़ियों से लगे हुए थे। इस डॉक्यूमेंट्री में ये भी दिखाया गया है कि कैसे सिर्फ हाथी ही नहीं बल्कि भारतीयों के जीने के लिए जंगल और जानवर दोनों की बेहद आवश्यकता है।

कहानी में एक हाथी के देखभाल के लिए ये कपल अपनी पूरी जिंदगी लगा देते हैं। हाथी और इन कपल के बीच का प्यार देखकर आपको इस डाक्यूमेंट्री से प्यार हो जाता है। डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कैसे ये कपल रघु नाम के हाथी को अपने बच्चे के सामान रखते हैं और उसकी देखभाल भी एक बच्चे की तरह करते हैं। दोनों ही कपल की कहानी काफी भावनात्मक है जो आपके दिल को छू जाती है और आपको इस डॉक्यूमेंट्री से प्रेम हो जाता है।

आज ऑस्कर अवार्ड 2023 में भारतीय डॉक्यूमेंट्री "द एलिफेंट व्हिसपरर्स" ने अपने नाम "बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट" की कैटेगरी में ऑस्कर जीता है। उनके साथ प्रतियोगिता में Haulout, How Do You Measure A Year, The Martha Mitchell Effect और Stranger At The Gate शार्ट डॉक्यूमेंट्री की कैटेगरी में शामिल थी। लेकिन "द एलिफेंट व्हिसपरर्स" टीम ने ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किया। इस अवार्ड को जीतने के बाद डॉक्यूमेंट्री की डायरेक्टर कार्तिकी गोंसाल्विस ने अकादमी को शुक्रिया कहा, इसके अलावा भारत और निर्माता गुनीत मोंगा का भी शुक्रिया किया।


द एलिफेंट व्हिसपरर्स क्या है

द एलिफेंट व्हिसपरर्स, 41 मिनट की लघु डॉक्यूमेंट्री है, जो कि निर्देशक कार्तिकी गोंसाल्विस की पहली डॉक्यूमेंट्री है। आपको बता दें कार्तिकी वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हैं। इस डॉक्यूमेंट्री के बारे में तारीफ करते हुए गुनीत ने कहा, "फिल्म में एक सीन है जहां जंगल की बात होती है। और हमें बताया जाता है कि जंगल से हमें उतना लेना चाहिए जितना हमें जरूरत है। क्योंकि जंगलों में हमें देने के लिए सबकुछ है। हमें ये सीमा तय करनी चाहिए और जंगल से वही लेना चाहिए जिसके हम हक़दार हैं।" आपको बता दें इससे पहले भी गुनीत मोंगा इससे पहले भी Period: End of Sentence डॉक्यूमेंट्री की निर्माता रह चुकी हैं, जिसने साल 2019 में "बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म" की कैटेगरी में ऑस्कर अपने नाम किया था। अब इस साल भी गुनीत के प्रोडक्शन में बनी फिल्म "द एलिफेंट व्हिसपरर्स" ने अवॉर्ड जीता है जिसे आप नेटफ्लिक्स ओटीटी पर देख सकते हैं|

Next Story