Begin typing your search above and press return to search.

Orhan Awatramani sad msg: जाहन्वी के BF ने शेयर किया दर्द, बोनी कपूर की लाडली ने भेजा दिल, जानिए कौन है फ्रेंड ओरी...

Orhan Awatramani sad msg: जाहन्वी के BF ने शेयर किया दर्द, बोनी कपूर की लाडली ने भेजा दिल, जानिए कौन है फ्रेंड ओरी...
X
By NPG News

मुंबई I आजकल सुर्खियों में जाह्नवी कपूर और उनके फ्रेंड सुर्खियों में है। हो भी क्यों न स्टार किड्स में सबसे ज्यादा उनके फॉलोवर है और उनके बारे जानने के लिए उनके फैंस ज्यादा बेताब रहते है। तो इस बार जाहन्वी खुद के लिए बल्कि अपने फ्रेंड के लिए सुर्खियों में है। तो हम बात करते हैं न्यासा देवगन, सारा अली खान से लेकर पलक तिवारी तक बॉलीवुड के कई स्टार किड्स और एक्ट्रेसेस हैंडसम के साथ नजर आ जाती हैं। ओरहन अवात्रमणि की जिन्हें उनके चाहने वाले ओरी के नाम से जानते हैं। ओरी बी टाउन की कई फेमस हस्तियों के बेस्ट फ्रेंड हैं। जब कभी अजय देवगन, काजोल की बेटी न्यासा या बोनी कपूर की लाडली जाह्नवी को किसी पार्टी से आते हुए स्पॉट किया जाता है तो उस वक्त ओरी भी खूब चर्चा में रहते हैं। हालांकि, इस बार वे अपनी एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

जाह्नवी के फ्रेंड का दर्द

ओरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है जो इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रही है, लेटेस्ट पोस्ट में ओरी कलरफुल टी-शर्ट पहने पोज देते नजर आ रहे हैं। इस बीच फोटोज के साथ उनके कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'खुश हूं, फ्री हूं, कन्फ्यूज्ड हूं और कुछ अकेला भी, ये सारी फीलिंग्स एक साथ महसूस कर रहा हूं।

जाह्नवी कपूर ने भेजा दिल

ओरी की इन तस्वीरों को अब लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं, जाह्नवी कपूर ने भी अपने बेस्ट फ्रेंड की फोटोज पर हार्ट इमोजी शेयर कर प्यार बरसाया है। इसके अलावा कई लोग उनकी कलरफुल टी शर्ट को देख हैप्पी होली विश करते नजर आए।

ओरहान अवात्रामणि कौन हैं?

बता दें कि ओरहान अवात्रामणि सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। वो सोशल वर्क करते हैं और सारा अली खान जैसे कई स्टारकिड्स के क्लासमेट रह चुके हैं।

Next Story