Begin typing your search above and press return to search.

सुहागरात पर एमबीए पति ने पत्नी के सामने रख दी आईएएस बनने की ऐसी शर्त कि दांपत्य जीवन बिखर गया, पत्नी अब कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगा रही

सुहागरात पर एमबीए पति ने पत्नी के सामने रख दी आईएएस बनने की ऐसी शर्त कि दांपत्य जीवन बिखर गया, पत्नी अब कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगा रही
X
By NPG News

जमशेदपुर, 5 दिसंबर 2021। एमबीए के गोल्डमेडलिस्ट युवक को पत्नी को आईएएस बनाने का ऐसा फितूर सवार हुआ कि सुहागरात पर आईएएस बनने की शर्त रख दिया। और इस शर्त से पति-पत्नी के दांपत्य जीवन में ऐसी कटुता घुली कि पत्नी कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगा रही है। यह मामला झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में पोटका थाना इलाके का है। पल्लवी मंडल की शादी 18 जून, 2018 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ परसुडीह के जयमाल्य मंडल के साथ संपन्न हुई थी। लड़की के पिता प्रदूत कुमार मंडल ले अपनी पुत्री को डोली में बिठाते हुए खुशहाल जिंदगी की कामना करते हुए विदा किया। सुहागरात पर पति जयमाल्य मंडल ने पत्नी पल्लवी से शर्त रखी कि दो साल के अंदर आईएएस बनकर दिखाना है। अगर तुम ऐसा नहीं कर पाती हो तो तुम्हारे साथ हमारा किसी प्रकार का रिश्ता नहीं रहेगा।

पुलिस ने बताया, पति का आईएएस बनने की शर्त को पल्लवी ने बिल्कुल मजाकिया लहजे में लिया। मगर उसे पता नहीं था कि एमबीए में गोल्ड मेडलिस्ट पति ने उनकी जिंदगी का बड़ा फैसला सुनाया है। सुहागरात के दूसरे दिन पति नौकरी के लिए इंटरव्यू कहकर घर से निकल गए। जिसके कई दिनों के बाद जब वापस लौटे तो उनका व्यवहार बिल्कुल वैसा ही था। उन्होंने पल्लवी से बात नहीं की। पल्लवी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर करें तो क्या करें। पल्लवी ने बताया कि इस दौरान वो ससुराल में सारे जुल्म सहती रहीं। यह सोचती रहीं की पिता बड़े अरमानों के साथ डोली को विदा किया है। मुझे यहीं रहकर किसी भी तरह से रिश्ते को बचाना है। मगर ऐसा नहीं हुआ, लगातार जुल्म बढ़ता गया, वहीं पति अपने शर्त पर कायम रहा।

बेटी की तकलीफों से वाकिफ होने के बाद पल्लवी के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की पूछताछ में पल्लवी के पिता ने बताया कि लड़का एमबीए में गोल्ड मेडलिस्ट था, बैंक में नौकरी थी इसलिए बेटी की शादी की। उनके मुताबिक, अभी वर्तमान में जयमाल्य मंडल सिटी यूनियन बैंक लखनऊ में असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। पल्लवी ने आरोप लगाया कि माता-पिता की इज्जत और समाज के डर से वो अंदर ही अंदर अपने पति सास-ससुर, जेठ-जेठानी का जुल्म सहती रही। जब धैर्य का बांध टूट गया तब पल्लवी को अंततः थाने की शरण में जाना पड़ा। दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराते हुए अपने पति, सास - ससुर, जेठ जेठानी पर मामला दर्ज कर दिया। अब न्याय के लिए चक्कर लगा रही हैं।

Next Story