Begin typing your search above and press return to search.

OMG: इस शख्स ने पैंट के अंदर डाला आग का गोला... देख छूटी Shilpa Shetty की हंसी... देखें वीडियो

OMG: इस शख्स ने पैंट के अंदर डाला आग का गोला... देख छूटी Shilpa Shetty की हंसी... देखें वीडियो
X
By NPG News

मुंबई 13 जनवरी 2022। टीवी रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट 9' (India's Got Talent 9) लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। हर साल देश के कोने- कोने से लोग इस शो में आते हैं और अपने हुनर से लोगों को हैरान करते हैं। 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का 9वां सीजन 15 जनवरी से शुरू होने वाला है। इसी कड़ी ने मेकर्स ने इसका प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक कंटेस्टेंट ने कुछ ऐसा किया कि जिससे शो के जजेस भी दंग रह गएं। प्रोमो में एक कंटेस्टेंट एक स्टिक पर आग जलाकर उसे अपनी पैंट के अंदर डालता हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा कंटेस्टेंट आग के साथ सलमान खान के सॉन्ग जीने के हैं चार दिन पर किए गए उनके टॉवल वाले पॉपुलर हुक स्टेप को भी फॉलो करता हुआ नजर आ रहा है। आग के साथ कंटेस्टेंट के अजीबोगरीब करतब देखकर जजेस उनका मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. किरण खेर कहती हैं- यह समझ नहीं आया कि जैसे ही लाइन आती थी सावन में लग गई आग...तो कभी सावन पर पैंट में डालते थे आग, कभी आप सावन में ऐसा-ऐसा ( सलमान का हुक स्टेप) करते थे। यह आपका सावन किधर था? किरण खेर का कमेंट सुनकर बाकी तीनों जजेस जोर-जोर से हंसने लगते हैं. इंडियाज गॉट टैलेंट में इस बार चार जजेस नजर आएंगे। किरण खेर के साथ शिल्पा शेट्टी, बादशाह और मनोज मुंतशिर भी शो को जज करेंगे। ये तीनों पहली बार शो का हिस्सा बने हैं। शो के होस्ट अर्जुन बिजलानी हैं। ये शो 15 जनवरी से रात 8 बजे सोनी चैनल पर ऑन एयर होगा।

Next Story