Begin typing your search above and press return to search.

OMG: इस जादूगर ने 5 फीट 7 इंच की शिल्पा शेट्टी को 1 इंच का बनाया, ऑडियंस के साथ साथ रैपर बादशाह भी रह गए दंग...देखें

OMG: इस जादूगर ने 5 फीट 7 इंच की शिल्पा शेट्टी को 1 इंच का बनाया, ऑडियंस के साथ साथ रैपर बादशाह भी रह गए दंग...देखें
X
By NPG News

मुंबई 1 मार्च 2022 I रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में इस बार कुछ जबरदस्त होने वाला है. इस के चलते शो पर मशहूर एक्टर धर्मेंद्र भी शिरकत करेंगे. धर्मेंद्र स्पेशल एपिसोड के चलते तीनों जजिस एक परफॉर्मेंस एक्ट के चलते बहुत हैरान दिखाई देंगे. शो के जज मनोज मुंतशिर, रैपर बादशाह तथा शिल्पा शेट्टी के सामने जब एक जादूगर अपना जादू दिखाने आएगा तो सबकी आंखें फ़टी की फ़टी रह जाएंगी.

शो में धर्मेंद्र स्पेशल जज बनकर आए थे. सबसे पहले मैजिशियन ने ऐसा जादू दिखाया जिसमें एक लड़की का सिर उसकी बॉडी से अलग कर दिया. बॉडी एक जगह खड़ी थी पर सिर घूम रहा था. ये करतब देख वहां मौजूद सभी जजों के होश उड़ गए. दूसरी ट्रिक दिखाते हुए एक लड़की को दो हिस्सों में काट दिया. इस एक्ट को देख सभी का मुंह खुला का खुला रह गया. शिल्पा तो चिल्ला उठीं. इतना शॉकर काफी नहीं था कि मैजिशियन ने शिल्पा शेट्टी पर जादू दिखाया. लंबी कद काठी की शिल्पा शेट्टी को मैजिशियन में इतना छोटा बना दिया कि वो कुछ इचों में सिमटकर रह गईं. 5 फीट 7 इंच लंबी शिल्पा 1 इंच की हो गई थीं. मैजिशियन के जादू को वहां मौजूद सभी ने सलाम किया. बीएस रेड्डी के एक्ट के वक्त जहां किरण खेर बार बार अपने मुंह को पल्लू से छिपाते दिखीं. वहीं बादशाह हैरान परेशान नजर आए कि यै कैसे पॉसिबल है. वैसे शिल्पा पर इससे पहले भी मैजिक ट्राई हुए हैं. एक एपिसोड में शिल्पा शेट्टी को मैजिशियन ने हवा में उड़ा दिया था. शिल्पा शेट्टी हवा में खड़ी थीं. इस एक्ट ने सभी की बोलती बंद कर दी थी. शिल्पा अपने आप पर हुए इस एक्सपेरिमेंट से काफी इंप्रेस लगीं

Next Story