Begin typing your search above and press return to search.

नवरात्रि पर दिल जीत रही मोनालिसा ने लिया ये दिलकश अवतार, नए लुक में नजर आई एक्ट्रेस

नवरात्रि पर दिल जीत रही मोनालिसा ने लिया ये दिलकश अवतार, नए लुक में नजर आई एक्ट्रेस
X
By NPG News

मुंबई । भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपनी नवरात्रि सेलिब्रेशन लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिनमे वह बला की खूबसूरत लग रही हैं । मोनालिसा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा -शुभ सप्तमी रंग नारंगी हैं ,जो ऊर्जा से भरा हुआ है और सकारात्मकता से भरा हुआ है। फोटो में मोनालिसा को इस लुक में दिलकश लुक्स देते देखा जा सकता हैं।

कमेंट सेक्शन में तमाम लोगो ने मोनालिसा के लुक की तारीफ की है मोनालिसा ने डिज़ाइनर साडी पहनी है और गले में खूबसूरत चोकर पहना हुआ है हलकी जूलरी के साथ उन्होंने इस लुक को कॉम्लीमेन्ट किया है सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मोनालिसा के सिर्फ इंस्टाग्राम पर 52लाख से ज्यादा फ़ॉलोअर्स हैं ।

फिल्मों से लेकर टीवी तक हिट

मोनालिसा अपने फैंस के लिए आए दिन अपनी दिलकश तस्वीरें या रील्स शेयर करती रहती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो भोजपुरी फिल्मों के अलावा मोनालिसा अपने टीवी शोज के लिए भी सुर्खिया में रही हैं । रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी मोनालिसा नच बलिये और स्मार्ट जोड़ी जैसे रीयलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं

Next Story