Begin typing your search above and press return to search.

Nusrat Jahan: मां दुर्गा के फोटोशूट में बवाल, गैंगरेप के आरोपी से रिलेशनशिप, धोखा और विवादों से लेकर निजी जिंदगी तक कुछ ऐसा रहा है नुसरत जहां का सफर...पढ़े

npg.news

Nusrat Jahan: मां दुर्गा के फोटोशूट में बवाल, गैंगरेप के आरोपी से रिलेशनशिप, धोखा और विवादों से लेकर निजी जिंदगी तक कुछ ऐसा रहा है नुसरत जहां का सफर...पढ़े
X
By NPG News

मुंबई I बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने फिल्मों में राज चक्रवर्ती की फिल्म शोत्रु (2011) से डेब्यू किया था। नुसरत ने साल 2010 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी साल वह फेयर वन मिस कोलकाता भी बनी थीं। ठीक-ठाक फिल्मी करियर के साथ ही राजनीति में भी नुसरत ने धाक जमा दी। कहते हैं कि जब शोहरत कदम चूमती है तो विवाद भी पीछे लगने लगते हैं। ऐसा ही कुछ नुसरत जहां की जिंदगी का सफर भी रहा है। जानते हैं कि कब-कब अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़ा विवादों का नाता।


शादी के बाद विवादों के हवाले:- नुसरत ने 2019 में बॉयफ्रेंड निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी। दोनों की शादी हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुई लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद खूब विवाद हुआ। दोनों ने एक दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाए। इस तरह से नुसरत और निखिल जैन ने अपने रास्ते अलग कर लिए। साल 2021 में नुसरत और अभिनेता यश दासगुप्ता के अफेयर की खबरें सामने आने लगीं और यह जानकारी भी सामने आई कि पति निखिल जैन द्वारा उन्हें नोटिस भेजा गया है। हालांकि एक्ट्रेस ने इससे इंकार किया था। इसी बीच नुसरत के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आने लगीं। उस समय अपने पति निखिल जैन से नुसरत का विवाद चल रहा था ऐसे में बच्चे के पिता के नाम को लेकर भी नुसरत को खूब ट्रोल किया गया।


गैंगरेप के आरोपी से रिलेशनशिप:- नुसरत जहां के बॉयफ्रेंड कादर खान को रेप केस में गिरफ्तार किया गया था। नुसरत के बॉयफ्रेंड रहे कादर खान पर आरोप था कि 2012, में उसने पार्क स्ट्रीट पर एक चलती कार में एक एंग्लो-इंडियन महिला के साथ गैंगरेप किया गया था। इसके आरोप में कादर खान समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। सभी ये बात जानकर हैरान रह गए थे कि नुसरत जहां कादर खान की गर्लफ्रेंड थीं।


माथे पर सिंदूर लगाए सांसद पहुंचीं:- नुसरत जहां ने निखिल जैन से शादी की थी, जबकि वह मुस्लिम समुदाय से आती हैं। अपनी शादी के बाद जब नुसरत पहली बार सांसद पहुंचीं तो इस दौरान वह साड़ी में थीं और उन्होंने मंगलसूत्र के साथ मांग में सिंदूर भी लगाया था। उनका मंगलसूत्र और सिंदूर भी खूब चर्चा का विषय बना। इसी के चलते नुसरत जहां के खिलाफ देवबंद के धर्मगुरुओं ने फतवा भी जारी कर दिया। उनका कहना था कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करना चाहिए। नुसरत एक मुस्लिम महिला हैं तो वो सिंदूर कैसे लगा सकती हैं। सिंदूर और मंगलसूत्र देखने के बाद यह भी सवाल उठे कि क्या उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है।


मां दुर्गा के फोटोशूट में बवाल:- नुसरत जहां के 'मां दुर्गा' के अवतार में फोटोशूट करवाने पर खूब काफी बवाल मचा था। बता दें कि नुसरत जहां ने महालया के मौके पर दुर्गा अवतार अपनी तस्वीरें साझा की थीं, इसके बाद कुछ कट्टरपंथियों को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया था। यहां तक कि नुसरत जहां को इस बार में शिकायत तक दर्ज करवानी पड़ी थी और उन्होंने सुरक्षा भी मांगी थी।



Next Story