Begin typing your search above and press return to search.

Nora Fatehi in Fact Check Accident: नोरा फतेही की मौत: बंजी जंपिंग के दौरान हादसे की हुई शिकार, सामने आया ये भयानक वीडियो...

Nora Fatehi in Fact Check Accident: नोरा फतेही की मौत: बंजी जंपिंग के दौरान हादसे की हुई शिकार, सामने आया ये भयानक वीडियो...

Nora Fatehi in Fact Check Accident: नोरा फतेही की मौत: बंजी जंपिंग के दौरान हादसे की हुई शिकार, सामने आया ये भयानक वीडियो...
X
By Gopal Rao

Nora Fatehi in Fact Check Accident: मुंबई। बॉलीवुड की एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही को लेकर एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। इसमें कहा गया है कि एक्ट्रेस अपने जन्मदिन के पहले एडवेंचर कर रही थीं। और बंजी जंपिंग के दौरान एक हादसे में उनकी मौत हो गई है। जिसका खौफनाक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

दरअसल, हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया जो बॉलीवुड की एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही की बताई जा रही है। इंटरनेट पर हंगामा मचा हुआ है कि ये लड़की नोरा फतेही है जिसकी मौत हो गई है। आपको बता दें कि आगामी 6 फरवरी 2025 को नोरा फतेही का 33वां जन्मदिन था। ऐसे में नोरा फतेही के बर्थडे से एक दिन पहले ही उनकी मौत की खबर ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है। हालांकि आपको बता दें कि ये खबर बिल्कुल फर्जी है और एक्ट्रेस सही सलामत हैं। नोरा फतेही के नाम पर वायरल हो रहा ये वीडियो फेक है। नोरा फतेही के नाम से गलत वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रही लड़की नोरा फतेही नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वीडियो काफी पुराना है। साथ ही इस वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भी सरासर गलत है। इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रही लड़की एडवेंचर ट्रिप बंजी जंपिंग कर रही है। उसे हारनेस से बांधा हुआ है। उसका हारनेस खुल जाता है और वह पहाड़ों के बीच में बहुत ऊंचाई से गिरने के बाद बेहोश हो जाती है। नीचें देखिए वीडियो...

बता दें कि, इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोग कमेंटस कर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। लोग वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- नोरा को कोई बता दो कि वो मर गई है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखाहै- ऐसी मत फैलाओ। इस तरह की पोस्ट करके लोग अटेंशन ले रहे हैं। आपको बता दें कि नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 23 घंटे पहले एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह स्नेक फीचर को प्रमोट करती नजर आ रही हैं और लोगों को वीडियो बनाने के लिए कह रही हैं। ऐसे में ये साफ पता चल रहा है कि वायरल वीडियो में नजर आ रही लड़की नोरा फतेही नहीं हैं। आपको बता दें कि नोरा फतेही जल्द साउथ की फिल्म 'कंचना 4' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े भी दिखाई देंगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story