Begin typing your search above and press return to search.

National Film Awards: ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ ने जीता सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार

National Film Awards: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में आर. माधवन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'रॉकेट्री : द नांबी इफेक्ट' को गुरुवार को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया।

National Film Awards: ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ ने जीता सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार
X
By Npg

National Film Awards: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में आर. माधवन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'रॉकेट्री : द नांबी इफेक्ट' को गुरुवार को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया।69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में जूरी ने की। 28 भाषाओं की 280 फिल्में विभिन्न पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा में थी। 'रॉकेट्री : द नांबी इफेक्ट' 2022 में रिलीज हुई। यह फिल्म एक बायोग्राफी है, जिसमें आर. माधवन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित है। जिनकी भूमिका फिल्म में आर. माधवन ने निभाई थी। नंबी नारायणन पर इसरो जासूसी मामले में आरोप लगाया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया था।

फिल्म की कहानी नंबी नारायणन के प्रिंसटन विश्वविद्यालय में स्नातक छात्र के रूप में बिताए दिनों, एक वैज्ञानिक के रूप में अपने काम की खोज और खुद पर लगाए गए झूठे जासूसी के आरोपों की है। राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में अभिनेत्री आलिया भट्ट और कृति सेनन ने क्रमशः 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'मिमी' में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। जबकि, अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा : द राइज' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी को 'मिमी' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और पल्लवी जोशी को 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। 'द कश्मीर फाइल्स' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार भी दिया गया। जूनियर एनटीआर और राम चरण की 'आरआरआर' ने संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार जीता।

Next Story