नहीं रहे ये मशहूर रैपर: परफोर्मेंस के दौरान स्टेज पर तोड़ा दम...सामने आया वीडियो...
नहीं रहे ये मशहूर रैपर: परफोर्मेंस के दौरान स्टेज पर तोड़ा दम...सामने आया वीडियो...

Costa Titch Death - मुंबई I साउथ अफ्रीका के मशहूर रैपर और म्यूजिशियन कोस्टा टिच का निधन हो गया है। उनका असली नाम कोस्टा त्सोबानोग्लू था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जोहान्सबर्ग के नासरेक में एक्सपो सेंटर में अल्ट्रा म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान सिंगिंग परफॉरमेंस करते वक्त वो अचानक बेहोश होकर स्टेज पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना हुई तब कोस्टा टिच जोहान्सबर्ग में अल्ट्रा साउथ अफ्रीका म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। हालांकि अभी रैपर की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। तमाम आर्टिस्ट्स, म्यूजिक नेटवर्क और फैंस ने कोस्टा टिज के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। हर किसी के लिए कोस्टा टिच के निधन खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। इसी बीच कोस्टा टिच के निधन से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि परफॉर्म करते-करते कोस्टा टिच स्टेज पर ही गिर गए। गिरने के बाद वह खुद को संभालते हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद बेहोश होकर फिर गिर जाते हैं। यहां देखिए वीडियो...
RIP Costa Titch pic.twitter.com/zQN4pvl6hD
— 𝐍𝐰𝐚𝐧𝐲𝐞 (@nwanyebinladen) March 11, 2023
कोस्टा त्सोबानोग्लू, जिन्हें कोस्टा टीच के नाम से भी जाना गया। कोस्टा टिच, स्वातिनी और मोजाम्बिक के साथ सीमा के पास, म्बोम्बेला के एक उभरते कलाकार थे। उनके सबसे सफल सिंगल, बिग फ्लेक्सा को यूट्यूब पर 45 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। उन्होंने अमेरिकी कलाकार एकॉन के साथ हाल ही में एक रीमिक्स जारी किया था। कोस्टा टिच का निधन दक्षिण अफ्रीकी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए ये एक बड़ा झटका है।
