Begin typing your search above and press return to search.

नागिन फेम के इस टीवी एक्टर को हुए कोरोना, वीडियो शेयर कर दी जानकारी...

नागिन फेम के इस टीवी एक्टर को हुए कोरोना,  वीडियो शेयर कर दी जानकारी...
X
By NPG News

मुंबई 31 दिसंबर 2021 I कोरोना ने अब धीरे-धीरे टीवी जगत के स्टार्स को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. इस बीच अब खबर आ रही है कि टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. बीती रात अर्जुन ने अपनी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है. साथ ही उन्होंने अपने फैंस से उनके लिए दुआ करने की अपील भी की है. एक्टर के कोरोना पॉजीटिव आने की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हैं.

अर्जुन बिजलानी शुक्रवार को कोरोना की चपेट में आ गए. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से दी है. अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. जिसमे 'एक मैं हूं और एक तू' गाना ऐड किया गया है. इस गाने में अर्जुन किसी पहाड़ी वादियों में नजर आ रहे हैं. हालांकि अर्जुन ने खुद को होम इसोलेशन में बताया है इसलिए ये वीडियो पुराना लग रहा है. उन्होंने इस वीडियो का प्रयोग सिर्फ हल्के फुल्के अंदाज में अपने फैंस को देने के लिए की है. अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि जब आप जानते हैं कि आप पॉजिटिव हैं तब ऐसे ही कोरोना आपके लिए गाना गाता है और कुछ ऐसा ही आपका एक्सप्रेशन रहता है. हल्के लक्षण हैं, अपने कमरे में आइसोलेट हूं अपना अच्छे से ख्याल रख रहा हूं. मुझे अपनी दुआओं में जरूर रखें. फील करो रील करो. प्लीज बहुत ज्यादा सावधान रहें और मास्क का प्रयोग करें. भगवान सभी का भला करें. उन्होंने जैसे ही पोस्ट करके ये जानकारी दी उनके फैंस और दोस्त उनके लिए ठीक होने दुआ करने लगे.

अर्जुन बिजलानी काफी लम्बे समय से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। आखिरी दफा उन्हें रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में देखा गया था। बिग बॉस 15 के मेकर्स ने भी अर्जुन बिजलानी को शो का ऑफर दिया था। सुनने में तो ये भी आ रहा था कि अर्जुन को शो में बुलाने के लिए मेकर्स उन्हें मुंहमांगी रकम देने के लिए राजी हो गए थे। शो शुरू होने से कुछ दिन पहले ही अर्जुन ने पलटी मार ली और उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि वो अगले सीजन में आने के बारे में सोचेंगे। अर्जुन बिजलानी ने टीवी के कई हिट शो में अहम रोल अदा किया है। इस लिस्ट में रीमिक्स, लेफ्ट राइट लेफ्ट, गीत हुई सबसे पराई, नागिन और इश्क में मरजावां जैसे शोज के नाम शुमार हैं। अर्जुन जल्द ही इंडियाज गॉट टैलेंट के नए सीजन में बतौर होस्ट नजर आने वाले हैं। अर्जुन का ये पोस्ट सामने आने के बाद बॉलीवुड स्टार्स से लेकर आम लोगों की प्रतिक्रिया सामने आनी शुरू हो गई है. टीवी सीरियल नागिन में उनकी को-स्टार मौनी रॉय ने हार्ट वाला इमोजी शेयर करते हुए लिखा, 'कृपया अपना ख्याल रखें.' वहीं, एक्टर गुरमीत चौधरी ने कमेंट किया, 'जल्दी ठीक हो जाओ भाई.' इसके अलावा कई एक्टर्स ने उनके जल्दी ठीक हो जाने की कामना की. जिनमें करणवीर बोहरा, टीना दत्ता समेत कई टीवी स्टार्स शामिल हैं. बता दें कि अर्जुन पहले टीवी स्टार नहीं हैं, जो कोरोना पॉजीटिव हुए हो. इससे पहले हाल ही में टीवी सीरीयल 'बड़े अच्छे लगते हैं' एक्टर नकुल मेहता भी कोरोना की चपेट में आ गए थे. वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई स्टार्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी. जिनमें करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा का नाम शामिल है. हालांकि, फिलहाल करीना कपूर खान की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है. जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ही दी थी.

Next Story