Begin typing your search above and press return to search.

मिस्ट्री गर्ल संग Akshay Kumar के बेटे Aarav का फोटो वायरल, जानिए कौन हैं ये खूबसूरत हसीना...

बॉलीवुड न्यूज़

मिस्ट्री गर्ल संग Akshay Kumar के बेटे Aarav का फोटो वायरल, जानिए कौन हैं ये खूबसूरत हसीना...
X
By NPG News

मुंबई I बॉलीवुड के अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना सबसे फेमस सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनके काम के साथ-साथ उनके परिवार को भी फैंस खूब पसंद करते हैं। अक्षय कुमार के दो बच्चे हैं। आरव भाटिया और नितारा भाटिया भले ही दोनों बच्चे लाइमलाइट से दूर हों, लेकिन फैंस दोनों को कहीं ना कहीं स्पॉट कर ही लेटे हैं। इसी बीच अब आरव भाटिया की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायल हो रही है। जिसमें वह एक खूबसूरत मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। अब यह फोटो देखने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर ये लड़की कौन है। आइए आपको बताते हैं कि ये खूबसूरत लड़की आखिर है कौन...

आपको बता दें कि आरव भाटिया की जिस लड़की के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं वह कोई और नहीं बल्कि आरव की कजिन हैं। इस लड़की का नाम नाओमिका सरन है। निओमिका सरन और आरव एक दूसरे के काफी क्लोज हैं। आरव 20 साल के हैं, जबकि नाओमिका 18 साल की हैं, लेकिन दोनों एक दूसरे के पक्के दोस्त हैं। नाओमिका राजेश खन्ना की छोटी बेटी व एक्ट्रेस रिंकी खन्ना की बेटी हैं। यानी नाओमिका आरव की मौसी की बेटी हैं। शनिवार को नाओमिका ने एक शेल इमोजी के साथ इंस्टाग्राम पर आरव के साथ एक सेल्फी साझा की। जहां आरव एक इंडिगो शर्ट और एक नेकलेस में नजर आ रहे हैं, वहीं नाओमिका ने एक सफेद ड्रेस और एक लॉकेट पहना हुआ है। नाओमिका ने यहां एक कैप्शन भी लिखा है। उनके फॉलोअर्स ने उनकी फोटो को प्यार से नहलाया। एक फैन ने लिखा, 'मैं चाहता हूं कि ये दोनों एक्टिंग शुरू करें।' एक अन्य ने लिखा, 'कजिन्स जो साथ खेलते हैं, साथ रहते हैं।' एक और ने कहा, ''आप दोनों की आंखें खूबसूरत हैं...'' एक शख्स ने उन्हें ''मेरे फेवरेट (पसंदीदा) भाई बहन''। कई ने उन्हें 'क्यूट' भी कहा।



Next Story