Begin typing your search above and press return to search.

Munawar-Mahjabeen First Photos: न‍िकाह के बाद नई दुल्हन संग मुनव्वर की पहली फोटो हुई लीक, पत्नी के साथ केक काटते दिखे कॉमेडियन, देखिए...

Munawar-Mahjabeen First Photos: न‍िकाह के बाद नई दुल्हन संग मुनव्वर की पहली फोटो हुई लीक, पत्नी के साथ केक काटते दिखे कॉमेडियन, देखिए...

Munawar-Mahjabeen First Photos: न‍िकाह के बाद नई दुल्हन संग मुनव्वर की पहली फोटो हुई लीक, पत्नी के साथ केक काटते दिखे कॉमेडियन, देखिए...
X
By Gopal Rao

Munawar-Mahjabeen First Photos: मुंबई। बिग बॉस 17 के विनर और मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी की खबर ने हर किसी को हैरान कर रखा है। मुनव्वर ने कुछ दिनों पहले ही मशहूर मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से निकाह किया। फैंस मुनव्वर और महजबीन की वेडिंग फोटोज का इंतजार कर रहे थे, लेकिन फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। मुनव्वर और उनकी पत्नी महजबीन की पहली तस्वीर इंटरनेट पर सामने आ गई है। इस तस्वीर में दोनों एक साथ काफी खुश लग रहे हैं और दोनों की जोड़ी भी खूब जच रही हैं। फैंस मुनव्वर और महजबीन की इन तस्वीरों पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं।

दरअसल, मुनव्वर फारूकी और महजबीन कोटवाला की दो फोटोज इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में दोनों ही केक काटते दिख रहे हैं। पर्पल कलर के सूट में महजबीन काफी सुंदर लग रही हैं। उन्होंने गले में एक चैन पहनी हुई है। दूसरी तरफ मुनव्वर फारूकी हमेशा की तरह काफी सिंपल लुक में हैं। मुनव्वर ने व्हाइट शर्ट और ब्राउन ट्राउजर पहना है। पहली फोटो में कपल केक काट रहा है और दूसरी फोटो में कैमरे के लिए पोज दे रहा है। ये दोनों फोटोज इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। लोग मुनव्वर और महजबीन को शादी की बधाई दे रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में कांग्रेचुलेशन लिखा है। कुछ फैंस ने महजबीन यानी नई भाभी को सुंदर और क्यूट बताया है। देखिए तस्वीरें..

बता दें कि मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी ने फैंस और सेलेब्स हर किसी को चौंका कर रख दिया है। मुनव्वर की पहली शादी हो चुकी है, जिससे उनका एक बेटा भी है। पहली शादी में तलाक के बाद मुनव्वर का नाम कई लड़कियों से जुड़ा। मुनव्वर रियलिटी शो लॉकअप में अंजलि अरोड़ा के करीब आए थे, लेकिन वह सिर्फ गेम की स्ट्रैटजी निकला। इसके बाद मुनव्वर फारूकी ने नाजिला को अपनी गर्लफ्रेंड बताया। बिग बॉस 17 में भी मुनव्वर फारूकी का नाम आयशा खान से जुड़ा। दोनों का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story