Begin typing your search above and press return to search.

BIG BREAKING: मशहूर बॉलीवुड एक्टर का निधन, कई हिट फिल्मों में कर चुके हैं काम, सदमे में पूरा बॉलीवुड

Actor Mukul Dev Passes Away: बॉलीवुड और टेलीविजन जगत ने एक और चमकते सितारे को खो दिया है। प्रसिद्ध अभिनेता मुकुल देव अब हमारे बीच नहीं रहे। 23 मई की रात, 54 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

BIG BREAKING: मशहूर बॉलीवुड एक्टर का निधन, कई हिट फिल्मों में कर चुके हैं काम, सदमे में पूरा बॉलीवुड
X
By Ragib Asim

Actor Mukul Dev Passes Away: बॉलीवुड और टेलीविजन जगत ने एक और चमकते सितारे को खो दिया है। मशहूर एक्टर मुकुल देव अब हमारे बीच नहीं रहे। 23 मई की रात, 54 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। बीते कुछ समय से वे अस्वस्थ चल रहे थे और आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। उनके मौत की खबर ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को गहरे शोक में डुबो दिया है।

1996 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘दस्तक’ से मुकुल देव ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ सुष्मिता सेन ने भी सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू किया था।

उसके बाद उन्होंने ‘सरफरोश’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर... राजकुमार’, ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। एक दौर में वे उन कलाकारों में शुमार हो गए थे जो मुख्य भूमिका से लेकर सशक्त सपोर्टिंग रोल तक, हर किरदार में जान डाल देते थे।

टीवी की दुनिया में भी थी गहरी छाप

मुकुल सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, टीवी जगत में भी बेहद एक्टिव रहे हैं। उन्होंने भारत के पहले रियलिटी स्टंट शो ‘फियर फैक्टर इंडिया’ की मेजबानी की, जो बाद में ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इसके अलावा, वे ‘गृहवाली ऊपरवाली’, ‘क. स्ट्रीट पाली हिल’ जैसे चर्चित धारावाहिकों का भी हिस्सा रहे और छोटे पर्दे पर भी अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।

परिवार और निजी जीवन

मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता हरि देव, दिल्ली पुलिस में सहायक आयुक्त के पद पर थे और 2019 में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके बड़े भाई राहुल देव भी फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं, खासकर विलेन किरदारों के लिए।

सम्मान और पुरस्कार

अपने करियर के दौरान मुकुल देव को कई पुरस्कारों और प्रशंसाओं से नवाजा गया।

  • उन्हें ‘यमला पगला दीवाना’ में भूमिका के लिए 7वां अमरीश पुरी पुरस्कार मिला।
  • पंजाबी फिल्म ‘शेयरिक’ में उनके दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

इंडस्ट्री में शोक की लहर

मुकुल देव के निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों, निर्देशकों और उनके सहकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए पलों को याद किया। उनका जाना एक ऐसे कलाकार का जाना है, जिसने हर किरदार को गंभीरता, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ निभाया।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story