Begin typing your search above and press return to search.

मॉडल की दर्दनाक कहानी: किडनैप हुईं, 3 दिन तक नहीं मिला खाना-पानी, मेरे साथ जानवरों की तरह...

मॉडल की दर्दनाक कहानी

मॉडल की दर्दनाक कहानी: किडनैप हुईं, 3 दिन तक नहीं मिला खाना-पानी, मेरे साथ जानवरों की तरह...
X
By NPG News

मुंबई I मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना बिलकुल भी आसान नहीं है। यहां लाखों लोग मॉडलिंग और एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने आते हैं और कई बार उन्हें ऐसी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है, जिनके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं। ऐसी ही एक कंटेस्टेंट हैं लोकप्रिय डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 14' में नजर आ रहीं विदेश से आईं Hiba Trabelssi। फिलहाल हीबा इस डेटिंग शो में अभी तक सिंगल हैं, लेकिन हाल ही में हिबा ने शो में भारत आने के बाद अपने स्ट्रगल और खौफनाक घटनाओं का खुलासा किया.

हिबा ने स्प्लिट्सविला 14 के साथ छोटे पर्दे पर कदम रखा है. वो मॉडल हैं. साथ ही एक्टिंग भी करती हैं. उन्होंने इससे पहले एक फिल्म में कटरीना कैफ की बॉडी डबल के रूप में काम किया था. साथ ही एक तेलुगू फिल्म के गाने में हिबा को देखा जा चुका है. हालांकि हिबा ट्रॉबेल्सी का यहां तक आने का सफर काफी मुश्किल रहा है. हिबा ने अपने सफर के बारे में बात करते हुए बताया- 'जब अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत करने के लिए मैं पहली बार भारत आई तो एक बहुत बड़े स्कैम का शिकार हो गई. वो समय मेरे लिए ब्रेकडाउन मोमेंट था. मैं ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार हो चुकी थी, जिसकी मुझे भनक तक नहीं लगी. ये मेरी जिंदगी का सबसे डरावना समय था, जिस इंसान पर सबसे ज्यादा भरोसा किया, उसी ने मेरा विश्वास तोड़ दिया. मेरे साथ धोखा किया.'

हिबा आगे कहती हैं- 'ये मेरे लिए बहुत ही टॉर्चर से भरा समय था. सबसे डरावना समय, मेरे साथ जानवरों की तरह व्यवहार किया गया. मुझे किडनैप किया गया और बिना खाना-पानी के तीन दिन तक कमरे में बंद रखा गया. लेकिन, मैंने हार नहीं मानी. कोशिश की और उस बुरे सपने से निकल आई. उस घटना से मैं बुरी तरह डर गई थी. लेकिन, इसी घटना ने मुझे ताकतवर भी बनाया. इसका मेरे दिमाग और शरीर पर बहुत बुरा असर हुआ, लेकिन फिर भी मैं आगे बढ़ी. मैं स्प्लिट्सविला में आने के बाद बहुत खुश हूं. अच्छे की उम्मीद है. मैंने जब शुरुआत की थी, बिना गॉडफादर के काम पाना बहुत मुश्किल था. मैं पूरी कोशिश कर रही हूं और आगे बढ़ रही हूं. मुझे पूरा भरोसा है कि एक दिन मुझे सफलता जरूर मिलेगी.'


Next Story