Begin typing your search above and press return to search.

मिस इंडिया 2022: 21 साल की सिन्नी शेट्टी ने पहना Miss India ताज, खूबसूरती में राजस्थान-उत्तर प्रदेश का भी नाम

मिस इंडिया 2022: 21 साल की सिन्नी शेट्टी ने पहना Miss India ताज, खूबसूरती में राजस्थान-उत्तर प्रदेश का भी नाम
X
By NPG News

NPG DESK मिस वर्ल्ड, मिस यूनीवर्स और मिस अर्थ बनने का पड़ाव अब साफ हो गया है। क्योंकि 3 जुलाई रविवार को फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब सिनी शेट्टी ने अपने नाम कर लिया है। 31 ब्यूटीज को पछाड़ कर कर्नाटक की सिन्नी शेट्टी ने मिस इंडिया-2022 को अपने नाम कर लिया है। इसमें फर्स्ट रनरअप राजस्थान की रूबल शेखावत और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनरअप घोषित किया गया।

बता दें कि मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 3 जुलाई को मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें कड़े मुकाबले के बाद सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 का ताज पहन लिया। इसमें जज पैनल में एक्ट्रेस नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना और रियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे।

मिस इंडिया 2022 फिनाले को मनीष पॉल ने होस्ट किया था। इसमें कृति सैनन ने परफॉर्म किया , वहीं लॉरेन ने भी स्टेज पर अपने डांसिंग स्किल का जलवा दिखाया। इस बार मिस इंडिया 2022 में नेहा धूपिया को भी सम्मानित किया गया, क्योंकि 20 साल पहले वो भी मिस इंडिया थीं।

कौन हैं मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी

21 साल की सिन्नी शेट्टी जो मिस इंडिया 2022 की विजेता बनीं वो मूलत: कर्नाटक की है,और उनका जन्म मुंबई में हुआ है। सिन्नी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा वह सीएफए (चार्टर्ज फाइनेंशियल एनालिस्ट) कर रही हैं।

सिनी शेट्टी पढ़ाई के साथ- साथ एक अच्छी भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने 4 साल की उम्र से डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में उन्होंने कई स्टेज पर परफॉर्मेंस दी। मिस इंडिया 2022 के खिताब से पहले वो मिस टैलेंट भी जीत चुकी हैं।

Next Story