Begin typing your search above and press return to search.

Mirzapur 3 Bonus Episode: 'मिर्जापुर 3' बोनस एपिसोड में मुन्ना भैया की वापसी, रिलीज डेट और प्रोमो का खुलासा, सामने आया टीजर

Mirzapur 3 Bonus Episode: 'मिर्जापुर' के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है,वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' में मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) की वापसी हो रही है।

Mirzapur 3 Bonus Episode: मिर्जापुर 3 बोनस एपिसोड में मुन्ना भैया की वापसी, रिलीज डेट और प्रोमो का खुलासा, सामने आया टीजर
X
By Ragib Asim

Mirzapur 3 Bonus Episode: 'मिर्जापुर' के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है,वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' में मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) की वापसी हो रही है। हाल ही में प्राइम वीडियो ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें मुन्ना भैया की वापसी की पुष्टि हो गई है। 'मिर्जापुर 3' के बोनस एपिसोड की रिलीज डेट 30 अगस्त 2024 को घोषणा की गई है। इस बोनस एपिसोड में मुन्ना भैया के फैंस के लिए खास झलक देखने को मिलेगी।

प्रोमो में मुन्ना भैया की वापसी

प्रोमो वीडियो में मुन्ना भैया कहते हैं, “हम क्या गए, पूरा बवाल मच गया। सुना है, हमारे लॉयल फैन्स बहुत मिस किए हमको? सीजन 3 में कुछ चीजें मिस किए आप...जस्ट फॉर यू, मुन्ना त्रिपाठी के सौजन्य से। क्योंकि हम करते पहले हैं, सोचते बाद में हैं।” इस प्रोमो से साफ हो गया है कि बोनस एपिसोड में मुन्ना भैया के बारे में खास जानकारी दी जाएगी।

फैंस की उम्मीदें

'मिर्जापुर 2' में मुन्ना भैया की मौत हो गई थी, जिसे फैंस ने बड़े निराशाजनक तरीके से लिया। सीजन 3 की शुरुआत भी उनकी मौत से ही होती है, और फैंस को उनकी कमी काफी खली। इस बोनस एपिसोड के माध्यम से दर्शकों को उनके पसंदीदा किरदार की वापसी देखने को मिलेगी, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

'मिर्जापुर 3' के लिए बोनस एपिसोड की योजना अली फजल ने बनाई थी, और अब यह खुलासा हुआ है कि इस एपिसोड में मुन्ना भैया की वापसी हो रही है। 'मिर्जापुर 3' के बोनस एपिसोड में मुन्ना भैया की वापसी फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। यह बोनस एपिसोड 30 अगस्त 2024 को रिलीज होगा, और इसमें मुन्ना भैया की कहानी को खास अंदाज में पेश किया जाएगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story