Michael Jackson's birth anniversary: एक ऐसा स्टार जिसने मरने के बाद भी कमाए 17 हजार करोड़, दुनिया भर के करोड़ों फैंस आज भी पसंद करते हैं उसके गाने
Michael Jackson's birth anniversary: 29 अगस्त—यह तारीख दुनिया के उन करोड़ों लोगों के दिल में दर्ज है, जो “किंग ऑफ पॉप” माइकल जैक्सन को आज भी याद करते हैं। माइकल सिर्फ एक गायक नहीं थे, वे एक जादू थे। उनकी आवाज़, उनका डांस, उनका “मून वॉक”... सब कुछ ऐसा था जो इंसानों की सीमाओं से परे लगता था। दुनिया उन्हें हमेशा अमर देखना चाहती थी, और शायद माइकल भी यही चाहते थे। 150 साल जीने का उनका सपना था। इसके लिए वे ऑक्सीजन चैंबर में सोते थे, घर में लैब बनवाकर रिसर्च करवाते थे और 12 डॉक्टरों की टीम सिर्फ उनकी सेहत का ध्यान रखती थी। खाना तक लैब में टेस्ट होकर आता था।

नियति को कुछ और ही मंज़ूर था
25 जून 2009... वो दिन जब अचानक खबर आई कि माइकल जैक्सन अब नहीं रहे। यह खबर मानने को किसी का दिल तैयार नहीं था। सड़कों पर लोग बेहोश हो गए, और दर्द इतना गहरा था कि 13 फैंस ने अपनी जान तक दे दी।
मौत भी बनी रहस्य
माइकल की मौत पर सवाल उठते रहे। कहा गया कि हेवी मेडिसिन्स के ओवरडोज़ से उनका हार्ट फेल हो गया। शक इतना गहरा था कि उनका दिमाग तक जांच के लिए निकाला गया। 70 दिनों तक जांच चलती रही और फिर रहस्यमय तरीके से सोने के ताबूत में उन्हें दफना दिया गया। लोकेशन सीक्रेट रखी गई, क्योंकि परिवार को डर था कि कोई शव चुरा न ले।
पूरी दुनिया ने बहाए आंसू
7 जुलाई 2009 को उनका मेमोरियल हुआ। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि पूरी दुनिया का शोक समारोह। टिकट सिस्टम रखा गया और सिर्फ लकी लोग ही इसमें शामिल हो पाए। लेकिन जो नहीं जा सके, उन्होंने ऑनलाइन देखा। 300 करोड़ लोगों ने माइकल की अंतिम यात्रा को लाइव देखा। शायद ही दुनिया में किसी इंसान की विदाई इतनी बड़ी और भावनात्मक रही हो।
मरने के बाद भी बने "कमाई के बादशाह"
जीवन में 39 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले माइकल, मौत के बाद भी रिकॉर्ड तोड़ते रहे। फोर्ब्स के अनुसार, उनकी मौत के बाद 17,110 करोड़ रुपए की कमाई हुई। वे मरने के 10 साल बाद भी दुनिया के सबसे ज़्यादा कमाने वाले सिंगर बने रहे। माइकल ने अपने बच्चों के लिए भी सब कुछ सोच-समझकर छोड़ा था। मरने से पहले उन्होंने हर बच्चे के नाम 244 करोड़ रुपए लिख दिए और बाकी प्रॉपर्टी का भी हिस्सा बांटा।
माइकल सिर्फ एक स्टार नहीं, एक एहसास थे
आज उनकी मौत को 16 साल हो चुके हैं, लेकिन उनके गाने अब भी हर दिल की धड़कन हैं। लाखों लोग अब भी मून वॉक की कोशिश करते हैं, और हर बार करते वक्त माइकल को याद करते हैं।